AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Richest and Poorest Country: पूरे विश्व में अमेरिका, चीन जैसे सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था वाले देश हैं। इन्हें दुनिया का सुपरपॉवर कहा जाता है। अमेरिका दुनिया की सबसे सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (World largest Economy USA) कहा जाता है तो वहीं चीन दूसरे नंबर पर आता है लेकिन क्या आप जानते हैं मजबूत अर्थव्यवस्था के बावजूद ये देश दुनिया में सबसे अमीर नहीं है और ना ही सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था वाले देश सबसे गरीब, जी हां। IMF ने इन देशों की एक लिस्ट जारी की है।
इंटरनेशनल मॉनिटरिंग फंड की हालिया प्रकाशित रिपोर्ट में इन देशों की लिस्ट तैयार की गई है। इसमें गरीब और अमीर देशों को GDP per Capita (प्रति व्यक्ति आर्थिक उत्पादकता) के तहत सूचीबद्ध किया गया है। यानी देश की कितनी अर्थव्यवस्था है और उस देश के लोगों की प्रति व्यक्ति आय क्या है। इस तरह लक्ज़मबर्ग दुनिया का सबसे अमीर देश बन गया है। लक्ज़मबर्ग की GDP per Capita 154.91 हजार डॉलर है। इसके बाद दक्षिण पूर्वी एशियाई देश सिंगापुर स्थित है। पिछली बार सिंगापुर चौथे नंबर पर था। सिंगापुर का GDP per Capita 153.61 हजार डॉलर है।
| रैंक | देश (सबसे अमीर) | GDP per Capita (राशि हजार डॉलर में) |
| 1 | लक्ज़मबर्ग | 154.91 |
| 2 | सिंगापुर | 153.61 |
| 3 | मकाऊ | 140.25 |
| 4 | आयरलैंड | 131.55 |
| 5 | कतर | 118.76 |
| 6 | नॉर्वे | 106.54 |
| 7 | स्विटजरलैंड | 98.14 |
| 8 | ब्रुनेई | 95.04 |
| 9 | गुआना | 91.38 |
| 10 | संयुक्त राज्य अमेरिका | 89.68 |
इस रिपोर्ट में IMF ने GDP per Capita के हिसाब से देशों की रैंकिंग की है। फोर्ब्स के मुताबिक भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है बावजूद इसके भारत अमीर देशों की लिस्ट में शामिल नहीं है। इस लिस्ट में भारत को निचले 100 देशों में 124वें स्थान पर रखा गया है। वहीं भारत के पडो़सी पाकिस्तान और भारत जैसे देश टॉप 10 गरीब देशों में शामिल है। गरीब देशों में सबसे पहले स्थान पर सूडान है। सूडान को कई सालों चल रहे गृहयुद्ध के चलते गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। सूडान का GDP per Capita सिर्फ 455 डॉलर है।
| रैंक | सबसे गरीब देश | GDP per Capita (डॉलर में) |
| 1 | साउथ सूडान | 455 |
| 2 | बरूंडी | 916 |
| 3 | मध्य अफ्रीकी गणराज्य | 1,123 |
| 4 | कांगो | 1,552 |
| 5 | मोज़ाम्बिक | 1,649 |
| 6 | नाइज़र | 1,675 |
| 7 | मलावी | 1,712 |
| 8 | लाइबेरिया | 1,882 |
| 9 | मेडागास्कर | 1,979 |
| 10 | यमन | 1,996 |
इस लिस्ट में पाकिस्तान का नंबर 50वें स्थान पर है। पाकिस्तान का GDP per Capita 1,717 डॉलर है। वहीं बांग्लादेश 66 वें स्थान पर है। इसका GDP per Capita 10,367 डॉलर है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
01 Mar 2025 03:43 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।