AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

अजमेर. शारदीय नवरात्र में शनिवार को सुरीले संगीत और पारम्परिक लोकगीत गूंजे तो लोगों के पैर खुद-ब-खुद थिरक उठे। लोग हाथों में डांडिया लिए गरबा खेलते नजर आए। यह नजारा राजस्थान पत्रिका के महारास डांडिया उत्सव-2025 में दिखाई दिया।
सावित्री कॉलेज के सामने होटल अजयमेरू आरटीडीसी स्थित तोरण हैरिटेज समारोह स्थल में गुजराती, राजस्थानी, हिंदी और रीमिक्स गीत गूंजे तो लोग डांडियों संग थिरक उठे। रंगबिरंगे परिधानों में सजे-धजे युवक-युवतियां, महिलाएं-पुरुष और बच्चे गरबा करने पहुंचे। मधुर संगीत की मिठास म्है तो गरबा रमवा.., म्हारो सोना रो घुड़लो..., पंखीड़ा रे पंखीड़ा उड़ ना जाना...., म्हारी अम्बे मैया नै...., म्हारो सोना रो घुड़लो..., पंखीड़ा रे पंखीड़ा उड़ ना जाना...और अन्य गीतों पर गरबा-डांडिया किया।
इससे पहले डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, अमित भंसाली जिला उपाध्यक्ष भाजपा देहात, महापौर ब्रजलता हाड़ा ने माता की आरती व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज किया। संचालन फेमस एंकर आरजू प्रजापत और एफएम तडक़ा के आरजे नीतिन पांडे ने किया। विशेष सहयोगी जितेन्द्र रंगवानी पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा का रहा। बाद में विजेताओं को विभिन्न राउंड में आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
सकल हिन्दू समाज की 551 कन्याओं का किया सामूहिक पूजन
पुष्कर. चित्रकूट धाम परिसर के पीछे विद्यालय में दुर्वांकुश एजुकेशन फाउंडेशन तथा उदय राम मेमोरियल शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सकल हिंदू समाज की तरफ से आयोजित चौथे वार्षिक आयोजन में 551 कन्याओं का सामूहिक पूजन किया गया। मुख्य अतिथि विहिप विभाग संगठन मंत्री बनवारी शर्मा ने बताया कि आज के समय में हमें बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देकर मजबूत बनाना होगा, जिससे वे समाज की कठिनाई और दुष्कर्मी लोगों का विरोध कर सकती हैं। प्राचार्य निर्मल चौधरी ने बताया कि बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देकर उन्हें दुर्गा स्वरूपा शक्ति स्वरूपा बनाना चाहिए। फाउंडेशन के विष्णु शर्मा ने बताया कि 551 कन्याओं का पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
छात्रों एवं शिक्षकों ने विश्व कल्याण के लिए 108 आसनों पर सुंदर कांड का पाठ किया गया। नेहरू पंडित और नरेंद्र जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कन्याओं का पूजन करवाया। छात्र प्रबल यादव ने महिषासुर मर्दनी स्त्रोत का पाठ किया। प्रवीण कुमार वैष्णव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन में डॉ. कुलदीप शर्मा, ममता जोशी, सेवा भारती चितौड़ प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख विकास पाराशर, सीमा रानी पाराशर, सूरज नारायण पाराशर, रघु पारीक, पुष्पा, बाल किशन पाराशर, कैलाश शर्मा, जयकुमार, सुशीला कुमावत, सत्य नारायण शास्त्री आदि ने सहयोग किया।
काली माई के अखाड़े ने दिखाए करतब
अजमेर. नगर निगम के तत्वावधान में निगम परिसर से शाम 6 बजे धूमधाम से राम बारात निकाली गई। बारात में राम-जानकी, लक्ष्मण, भरत,शत्रुघ्न व हनुमान घोड़े बग्गी व रथ में साथ चले। बारात के आगे ढोल-ताशों की धूम के बीच काली माई का अखाड़ा करतब दिखाते चला व जीवंत झांकियां भी शामिल की गईं।
राम बारात को महापौर ब्रजलता हाड़ा,उपमहापौर नीरज जैन, निगम आयुक्त देशलदान ने विधिवत पूजन कर रवाना किया। अशोक मुद्गल, के. के.त्रिपाठी, गजेंद्र सिंह रलावता, रणजीत सिंह नरूका, राजू साहू, भारती श्रीवास्तव सहित अन्य पार्षदों ने बारात में व्यवस्थाएं संभाली। नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली, पार्षद अनिता चौरसिया, बीना टाक, सुभाष जाटव, श्रवण कुमार, नलिनी शर्मा, रूबी जैन, निर्मला शर्मा,नकुल खंडेलवाल, रमेश सोनी, श्याम प्रजापति, नरेश सत्यावना, सुभाष जाटव ने अगवानी की।
बाजारों में किया स्वागतराम बारात नगर निगम से प्रारंभ होकर चूड़ी बाजार, गोल प्याऊ, नया बाजार, गणेश मंदिर, जयपुर रोड, अग्रसेन चौराहा होते हुए सूचना केंद्र पहुंची। यहां बारात की अगवानी की गई। उपायुक्त कीर्ति कुमावत, गजेंद्र सिंह रलावता, और अन्य ने स्वागत किया।
आजाद पार्क में रही गरबों की धूम
नगर निगम की ओर से चल रहे दशहरा महोत्सव के तहत शनिवार को आजाद पार्क में गरबा महोत्सव की धूम रही।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
28 Sept 2025 11:04 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।