11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar News:  माचाड़ी के समीप सड़क हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत, पुलिस जांच में जुटी

अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत माचाडी गांव के समीप बुधवार मध्यरात्रि एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय वृद्ध की मृत्यु हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत माचाडी गांव के समीप बुधवार मध्यरात्रि एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय वृद्ध की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

परिजन सुखराम मीना ने बताया कि उनके रिश्तेदार जगराम मीना, निवासी नांगल लाठ (टोडा भीम), जिला करौली, प्याज लेकर अलवर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान माचाडी गांव के पास उनकी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि जगराम मीना की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद उन्हें तत्काल राजगढ़ चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची राजगढ़ थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर पार्थिव देह परिजनों को सुपुर्द कर दी।


पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हादसा रात के समय दृश्यता कम होने या वाहन नियंत्रण बिगड़ने से हुआ हो सकता है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है।