11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान बजट 2026: अलवर में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और पर्यटन के ये प्रोजेक्ट स्वीकृत

Rajasthan Budget 2026 राजस्थान विधानसभा में डिप्टी सीएम एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी की ओर से बजट 2026-27 पेश किया है। उन्होंने बजट में बड़ी और कई अहम घोषणाएं की हैं।

2 min read
Google source verification

Rajasthan Budget - 2026 Announcements for Alwar (photo patrika)

Rajasthan Budget 2026 राजस्थान विधानसभा में डिप्टी सीएम एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी की ओर से बजट 2026-27 पेश किया है। उन्होंने बजट में बड़ी और कई अहम घोषणाएं की हैं। बजट में राज्य के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े एवं महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं, जिनका लक्ष्य सामाजिक कल्याण और क्षेत्रीय सुदृढ़ता को बढ़ावा देना है।

बजट में अलवर, भिवाड़ी, उदयपुर, कोटा, चूरू, पाली, नागौर एवं भरतपुर जैसे नगरीय क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा के कार्यों के लिए 1,030 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इन स्थानीयताओं में आवश्यक ढांचागत सुधार और सुरक्षित जल निकासी की व्यवस्था के तहत बजट का उपयोग किया जाएगा।

शिक्षा के क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए खेल सामग्री और जादुई पिटारा की व्यवस्था के लिए 323 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे बाल विकास को और सशक्त बनाया जा सके।

स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने हेतु जिला चिकित्सालयों में विशेष नशा मुक्ति वार्ड स्थापित किए जाएंगे, जिससे नशे से पीड़ितों को बेहतर चिकित्सा और पुनर्वास सुविधा मिलेगी।

बजट में मेधावी विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहन दिया गया है। 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ई-वाउचर के माध्यम से 20,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वे टैबलेट आदि तकनीकी साधनों की खरीद कर सकें।

सड़क सुरक्षा के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए 2,000 आधुनिक कैमरों की स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो यातायात निगरानी और सुरक्षा को बेहतर बनाएंगे।

कुशालगढ़ तिराहे से थैंक्यू बोर्ड वाया भर्तृहरि तक 15 किमी सड़क का निर्माण 20 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं नौगांव से नसवारी चौकी (18.5 किमी) मार्ग पर 3 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

भर्तृहरि तिराहे की पुलिया के जीर्णोद्धार पर 5 करोड़ रुपए होंगे खर्च।
राजगढ़ शहर की पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण पर 3 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

33/11 केवी जीएसएस निर्माण कार्य कठूमर में (अलवर)
अलवर पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में आधारभूत सुविधा विकास

पाटा (रामगढ़) में उप स्वास्थ्य केन्द्र से आयुष्मान आरोग्य मंदिर में क्रमोन्नयन होगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालाखेड़ा में बनेगा।

रामगढ़ में मिनी सचिवालय का निर्माण करवाया जायेगा।
नवीन पुलिस चौकी मालपुर (गोविंदगढ़) में बनेगी।

नवीन वृत कार्यालय (Dysp) का सृजन-अलवर दक्षिण में होगा।
अलवर में नवीन केन्द्रीय कारागृह भवनों का चरणबद्ध रूप से निर्माण होगा।
अलवर में प्याज व सब्जियों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खुलेगा।

अलवर में 3 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता का 200 करोड़ रुपये का दूध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित होगा
वन्यजीवों के उपचार के लिए वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, देहरादून और इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, बरेली जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पशु चिकित्सा संस्थानों को नॉलेज पार्टनर बनाकर अलवर में वाइल्ड एनिमल्स के ट्रीटमेंट के लिए स्पेशलाइज्ड सेंटर खोले जाएंगे।

प्रतापगढ़ किला (थानागाजी) में बरडोद महल (बहरोड़)-कोटपूतली बहरोड़ में इको टूरिज्म स्थल विकसित किये जायेंगे। साथ ही, बावन मोड़ रेंज-अलवर में हनुमान वाटिका का निर्माण करवाया जायेगा।

प्रदेश में वर्ष 2047 तक 200 वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन स्थापित किये जाने की दिशा में एनसीआर क्षेत्र में थानागाजी अलवर, बहरोड़, नीमराणा-कोटपूतली बहरोड़ तिजारा-खैरथल तिजारा में सतत परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन (CAAQMS) आगामी 2 वर्षों में स्थापित किये जायेंगे।