11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ा हादसा टला: रेलवे ट्रैक पर डाले सरिए, ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा

राठ नगर के सामने रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रैक पर सरिए डाल दिए।

less than 1 minute read
Google source verification

representative picture (AI)

अलवर. राठ नगर के सामने रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रैक पर सरिए डाल दिए। जब ये सरिए रेलगाड़ी से भिड़े, तो ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इसके बाद आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

इस दौरान मालगाड़ी को 30 मिनट तक रोकना पड़ा। यह मालगाड़ी मथुरा से रेवाड़ी जा रही थी। रेलवे सूत्रों के अनुसार डबल फटक ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए दोनों तरफ सरिए लगाकर बाउंड्रीवॉल बनाई जा रही है। मंगलवार को काम खत्म होने के बाद मजदूर वहां से चले गए।

इसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने सरिए ट्रैक पर डाल दिए। जब मालगाड़ी यहां पहुंची, तो चालक को किसी वस्तु से भिड़ने की आवाज आने पर उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। संबंधित ठेकेदार व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। ट्रैक पर सरिए किसने डाले इसका पता लगाया जा रहा है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार मालगाड़ी को करीब आधा घंटे के लिए रोका गया गया था। इसके बाद सरियों को वहां से हटाकर गाड़ी को रवाना किया गया। इस दौरान अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।