7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर, Jun 07, 2026

Fit India Campaign: अलवर पुलिस की पहल, ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली का आयोजन

अलवर जिले में रविवार को अलवर पुलिस ने आम जनता के साथ मिलकर 'संडे ऑन साइकिल' (Sunday on Cycle) अभियान का आयोजन किया, जिसका मकसद लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना था।

alwar police

‘संडे ऑन साइकिल' रैली का आयोजन (फोटो - पत्रिका)

अलवर के पुलिस अधीक्षक (SP) सुधीर चौधरी (IPS) की अगुवाई में आज पूरे जिले में 'फिट इंडिया साइकिल ड्राइव' अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस खास मुहिम का उद्देश्य आम लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, योग-व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूक करना था।

इस अभियान को जमीनी स्तर पर कामयाब बनाने के लिए जिले में बकायदा सोशल मीडिया कैंपेन चलाया गया और सीएलजी सदस्यों, ग्राम रक्षकों, पुलिस मित्रों व सुरक्षा सखियों को इससे जोड़ा गया। जिला स्तर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) डॉ. दीपक कुमार को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया था।

योगासन और प्राणायाम सिखाए

रविवार सुबह इस विशेष अभियान की शुरुआत अलवर की रिजर्व पुलिस लाइन में एक सामूहिक योग सत्र (Yoga Session) के साथ हुई। इसमें पुलिस अधिकारियों, जवानों और शहर के आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योग गुरुओं ने सभी को अलग-अलग योगासन और प्राणायाम सिखाए और बताया कि कैसे योग के जरिए निरोगी रहा जा सकता है।

योग सत्र खत्म होने के ठीक बाद 'साइकिलिंग रैली' को हरी झंडी दिखाई गई। यह रैली शहर के प्रताप ऑडिटोरियम से शुरू हुई और भवानी तोप सर्किल, काली मोरी फाटक, आरआर सर्किल, एसएमडी सर्किल से होते हुए वापस प्रताप ऑडिटोरियम पर जाकर खत्म हुई। रैली के दौरान 'फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज' का नारा हर तरफ गूंजता रहा। पुलिस के जवानों और आम लोगों ने साइकिल चलाई, जिससे यातायात नियमों और सुरक्षित साइकिलिंग का संदेश भी समाज में गया।


स्थानीय निवासियों ने दिखाया उत्साह

यह आयोजन सिर्फ जिला मुख्यालय तक ही सीमित नहीं रहा। अलवर के सभी सर्किलों जैसे शहर उत्तर, ग्रामीण, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, कठूमर, थानागाजी और रामगढ़ में भी वहां के वृत्त अधिकारियों (CO) और थाना अधिकारियों (SHO) के नेतृत्व में योग और साइकिल रैलियां निकाली गई। इनमें स्कूली छात्र-छात्राओं और स्थानीय निवासियों ने उत्साह दिखाया।

एसपी सुधीर चौधरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पुलिसकर्मियों और शहरवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना न सिर्फ सेहत के लिए अच्छा है बल्कि प्रदूषण कम करता है, बल्कि ऐसे आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच की दूरी भी मिटती है। यह अभियान समाज में अनुशासन, स्वास्थ्य और आपसी तालमेल को मजबूत करेगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें