7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर, Jun 07, 2026

गलत कमेंट के चलते टेंशन में थी इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई, विषाक्त खाने के 4 दिन बाद पति ने दर्ज करवाई FIR

Anita Bishnoi: खुदकुशी का प्रयास करने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई के मामले में चार दिन बाद एफआईआर दर्ज हुई है। अनिता बिश्नोई के पति दीनाराम ने जोधपुर के बनाड़ थाने में केस दर्ज कराया है। मामले की जांच थानाधिकारी लेखराज को सौंपी गई है।

Anita Bishnoi news update

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई। पत्रिका फाइल फोटो

जोधपुर। खुदकुशी का प्रयास करने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई के मामले में चार दिन बाद एफआईआर दर्ज हुई है। अनिता बिश्नोई के पति दीनाराम ने जोधपुर के बनाड़ थाने में शनिवार को केस दर्ज कराया है। मामले की जांच थानाधिकारी लेखराज को सौंपी गई है। बता दें कि जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ (गोदारों की ढाणी, बालाजी फार्म हाउस) की रहने वाली अनिता बिश्नोई ने 3 जून की सुबह करीब 11:30 बजे विषाक्त का सेवन कर खुदकुशी का प्रयास किया था।

दीनाराम बिश्नोई की ओर से बनाड़ पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि पत्नी अनिता बिश्नोई की इंस्टाग्राम आईडी पर मालाराम बैगरा ने गलत कमेंट किया। पोस्ट के ट्रोल होने के बाद मानसिक रूप से आहत पत्नी ने विषाक्त का सेवन कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने धारा 79 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अनिता बिश्नोई की हालत में सुधार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई की हालत में सुधार हो रहा है। मानसिक तनाव के चलते विषाक्त पदार्थ के सेवन के बाद गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची अनिता ने परिजनों से इशारों में बातचीत की। मथुरादास माथुर अस्पताल के आइसीयू में भर्ती अनिता की हालत में लगातार सुधार जारी है। चिकित्सकों का कहना है कि आगामी दो दिनों में अच्छी रिकवरी हो सकती है।

उनके पति दीनाराम ने बताया कि वह अभी ज्यादा बातचीत नहीं कर पा रही हैं, लेकिन आसपास हो रही बातों को समझ रही हैं और प्रतिक्रिया भी दे रही हैं। दीनाराम ने कहा कि उनकी पत्नी पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर लगातार हो रही अनुचित टिप्पणियों और ट्रोलिंग से बेहद परेशान थी। कुछ लोगों ने उनके पहनावे को लेकर टिप्पणी की थी, जिससे वह मानसिक रूप से प्रभावित हुई।

अनिता के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद दोनों मीडिया के सामने आकर घटनाक्रम की जानकारी देंगे। एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि अनिता का उपचार आइसीयू में जारी है। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर या ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता नहीं है।

ये है मामला

इन्फ्लूएंसर अनिता विश्नोई (32) की 'कपड़े हो गए छोटे तो शर्म कहां से आएगी… रोटी हो गई ब्रेड तो ताकत कहां से आएगी… इंसान हो गए पैसे के तो प्रेम कहां से आएगा' पोस्ट के बाद शुरू हुई ट्रोलिंग ने उसे इतना तोड़ दिया था कि उसने विषाक्त खा लिया था। यह घटना बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ स्थित गोदारों की ढाणी में बुधवार सुबह हुई थी।

घटना से कुछ घंटे पहले अनिता ने भावुक संदेश पोस्ट किया था। जिसमें लिखा कि आज के बाद आपकी बहन इस दुनिया में नहीं दिखेगी। उनके फॉलोअर्स ने उन्हें हिम्मत बनाए रखने और गलत कदम न उठाने की सलाह दी थी। अनिता का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रही थी कि कोई भी महिला ऐसा कदम तभी उठाती है, जब उसकी इज्जत पर कीचड़ उछाला जाता है। अनिता के फेसबुक पर 13 लाख और इंस्टाग्राम पर 6.45 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें