
टाइगर मैराथन में CM सेल्फी लेते हुए (फोटो - पत्रिका)
Alwar Tiger Marathon फिट इंडिया मूवमेंट और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ आयोजित ‘अलवर टाइगर मैराथन’ को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की इस मैराथन में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावकों सहित देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के लिए देशभर से 18 हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जो इसकी व्यापक लोकप्रियता को दर्शाता है।
मैराथन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, राज्य मंत्री संजय शर्मा और ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा की उपस्थिति ने आयोजन को और खास बना दिया। अभिनेता रणदीप हुड्डा ने दौड़ में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान वे फैंस के मोबाइल से सेल्फी लेते और दौड़ते हुए धावकों से हाथ मिलाते नजर आए, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।
विशेष आकर्षण यह रहा कि SSB, BSF और भारतीय सेना के जवानों ने 21 किलोमीटर की मैराथन में भाग लेकर अनुशासन और फिटनेस का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। पैरा कैटेगरी के धावकों ने भी पूरे जोश के साथ दौड़ लगाई। उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से आए धावकों की भागीदारी ने इसे राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि टाइगर और पर्यावरण संरक्षण को फिट इंडिया मूवमेंट से जोड़ना एक अनोखी और सराहनीय पहल है। इतनी बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और पैरा एथलीट्स को एक साथ देखकर बेहद अच्छा लगा। वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह भाईचारे की दौड़ है, जिसमें कोई भेदभाव नहीं है। यह सामाजिक एकता और सद्भाव का उत्सव है।
मैराथन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने धावकों के साथ फोटो खिंचवाकर उनका हौसला बढ़ाया। अलवर टाइगर मैराथन ने न केवल फिटनेस बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकजुटता का मजबूत संदेश दिया।
Updated on:
08 Feb 2026 11:28 am
Published on:
08 Feb 2026 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
