4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर चौपाटी के लिए फूड स्ट्रीट दुकानों की लॉटरी निकली, 42 स्टॉल आवंटित

Food Street 'Alwar Chowpatty' अलवर में स्ट्रीट फूड प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। नगर निगम की ओर से बुधवार को फूड स्ट्रीट दुकानों के आवंटन के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई।

less than 1 minute read
Google source verification

Food Street 'Alwar Chowpatty' अलवर में स्ट्रीट फूड प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। नगर निगम की ओर से बुधवार को फूड स्ट्रीट दुकानों के आवंटन के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई। कृषि उपज मंडी के पीछे यूआईटी की ओर से निर्मित आधुनिक फूड स्ट्रीट ‘अलवर चौपाटी’ को शहर का नया फूड हब बनाया जा रहा है, जहां एक ही स्थान पर विभिन्न व्यंजनों का स्वाद मिलेगा।

नगर निगम को कुल 363 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 82 आवेदन जांच के बाद रिजेक्ट कर दिए गए। शेष 281 आवेदनों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया गया। कुल 42 फूड स्टॉल के लिए 11 अलग-अलग कैटेगरी में लॉटरी निकाली गई। इसके साथ ही 50 प्रतिशत आवेदकों की वेटिंग लिस्ट भी जारी की गई है, ताकि भविष्य में खाली होने की स्थिति में उन्हें मौका दिया जा सके।

नगर निगम द्वारा जारी डिजाइन के अनुसार ही दुकानदारों को अपने फूड स्टॉल का निर्माण करना होगा। लॉटरी में चयनित आवेदकों को 15 दिनों के भीतर तय राशि जमा करनी अनिवार्य होगी, अन्यथा स्टॉल वेटिंग लिस्ट में शामिल आवेदकों को आवंटित कर दिए जाएंगे।

अलवर चौपाटी में बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ वातावरण और व्यवस्थित फूड स्टॉल होंगे। यह फूड स्ट्रीट अस्थायी रूप से दो वर्षों के लिए संचालित की जाएगी, जिससे शहर के लोगों को एक आधुनिक और साफ-सुथरा स्ट्रीट फूड अनुभव मिल सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग