4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सचिन पायलट बोले- आप पटाखे क्यों चला रहे हैं? मैं शोकसभा में जा रहा हूं

आप पटाखे क्यों चला रहे हैं? मैं शोकसभा में जा रहा हूं। यह गलत बात है.... यह बात पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं से कही। हुआ यूं कि सचिन पायलट मंगलवार देर शाम पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर आयोजित शोकसभा में शामिल होने किशनगढ़बास जा रहे थे।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

Feb 04, 2026

सचिन पायलट का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। फोटो पत्रिका

बानसूर (अलवर)। आप पटाखे क्यों चला रहे हैं? मैं शोकसभा में जा रहा हूं। यह गलत बात है…. यह बात पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं से कही। हुआ यूं कि सचिन पायलट मंगलवार देर शाम पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर आयोजित शोकसभा में शामिल होने किशनगढ़बास जा रहे थे।

बानसूर कस्बे के स्वास्तिया हनुमान मंदिर के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट का स्वागत किया और पायलट जिंदाबाद के नारे लगाए। कुछ कार्यकर्ताओं ने पायलट के स्वागत के लिए पटाखे भी चलाए।

'मैं दोबारा आ जाऊंगा, लेकिन ऐसे मत करो'

इस पर सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी की मौत हो जाए और हम वहां बैठने जा रहे हैं। यहां रुककर राम-राम करना अलग बात है, लेकिन आप लोग पटाखे चला रहे हो। आप ऐसे ही राम-राम कर लो। मैं दोबारा आ जाऊंगा, लेकिन ऐसे मत करो।

कार्यकर्ताओं ने स्वीकार की गलती

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी गलती स्वीकार की और आगे से इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं करने की बात कही। इस मौके पर पूर्व उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह गुर्जर, रणबीर डोई, सांवत चनेजा, मुकेश सैनी, राजेश सैनी, सरजीत यादव, रामस्वरूप मुक्कड़, भूप ठेकेदार, महेन्द्र पहलवान, रामसिंह बैंसला, महेन्द्र ढाकला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग