9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मालाखेड़ा अस्पताल गेट पर प्रसूता की डिलीवरी, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मालाखेड़ा अस्पताल से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मालाखेड़ा अस्पताल में मौजूद लोग

मालाखेड़ा अस्पताल से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि प्रसूता की डिलीवरी अस्पताल के गेट पर ही हो गई, इसके बावजूद अस्पताल स्टाफ द्वारा उचित इलाज देने की बजाय जबरन उसे अलवर रेफर कर दिया गया।

परिजनों का यह भी आरोप है कि नर्सिंग स्टाफ ने पहले रेफर कार्ड को छिपा लिया और बाद में उसे फाड़कर फेंक दिया गया। आरोप लगाया गया कि अस्पताल में डिलीवरी करवाने के बदले अवैध रूप से पैसे लिए जाते हैं और जो परिजन पैसे नहीं देते, उनकी प्रसूताओं को रेफर कर दिया जाता है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी अस्पताल परिसर में एकत्र हो गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार चिकित्सा उपखंड अधिकारी को इस तरह की शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।