12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां बोरवेल से निकले ‘चांदी’ जैसे पत्थर, मजदूरों और लोगों में लूट की मची होड़

अलवर शहर के अल्कापुरी इलाके में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब बोरवेल खुदाई के दौरान जमीन के नीचे से चांदी जैसी चमकदार धातु के टुकड़े बाहर आने लगे।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर शहर के अल्कापुरी इलाके में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब बोरवेल खुदाई के दौरान जमीन के नीचे से चांदी जैसी चमकदार धातु के टुकड़े बाहर आने लगे। देखते ही देखते मौके पर मौजूद मजदूरों ने इन्हें उठाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए और धातु जैसे पत्थरों को लेकर चले गए।

जानकारी के अनुसार यह बोरिंग जलदाय विभाग की ओर से करवाई जा रही थी। करीब 1:30 बजे मशीन से लगभग 800 फीट गहराई तक खुदाई की जा चुकी थी। उसी दौरान पानी और मिट्टी के तेज प्रेशर के साथ चमकीले धातुनुमा पत्थर बाहर निकलने लगे।

मौके पर काम कर रहे एक मजदूर ने बताया कि लोग करीब 8 से 10 किलो तक वजन के पत्थर अपने साथ ले गए। हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि इन पत्थरों में वास्तव में चांदी है या नहीं और यदि है तो कितनी मात्रा में। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। संबंधित विभाग की ओर से फिलहाल इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।