12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आग से तीन कच्चे घर हुए राख

घरेलू सामान जला

less than 1 minute read
Google source verification
आग से तीन कच्चे घर हुए राख

आग से तीन कच्चे घर हुए राख

नारायणपुर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चतरपुरा की ढाणी लाखोडा में बुधवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते तीन कच्चे घरों में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर ढाणी में अफरा तफरी मच गई और ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े।
आग की लपटे इतनी तेज थी कि एक के बाद एक कच्चे घर जलते गए। आग की चपेट में तीन कच्चे घर जल कर राख हो गए। इधर, हल्का पटवारी ने बताया कि लाखोडा ढाणी निवासी रीना देवी पत्नी सुल्तान गुर्जर के तीन कच्चे घरों में आग लग गई। आग से आग से घरेलू सामान,अनाज,चारा जल कर राख हो गया।

आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। इस दौरान अनेक ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते वह स्वयं मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद ग्रामीणों से भी जानकारी की। बाद ेंआग से हुए नुकसान का आंकलन किया।