13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के 2 दिन बाद हादसा: नवदंपती की कार कंटेनर से टकराई, दोनों ICU में भर्ती

अलवर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली से कोटा लौटते समय उनकी कार दिल्ली-मुंबई हाईवे पर कंटेनर से टकरा गई।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली से कोटा लौटते समय उनकी कार दिल्ली-मुंबई हाईवे पर कंटेनर से टकरा गई। हादसा अलवर के निकट शीतल क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बडौदामेव थाना पुलिस के अनुसार कार अभिषेक शर्मा चला रहे थे, जो मूल रूप से कोटा के निवासी हैं। उनके साथ उनकी पत्नी कामिनी शर्मा थीं, जो दिल्ली की रहने वाली हैं। दोनों की शादी 10 फरवरी को दिल्ली में हुई थी। शादी के बाद वे कोटा आए थे और फिर कामिनी को दिल्ली से वापस कोटा लाते समय यह हादसा हो गया।

जिला अस्पताल में भर्ती

हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का ICU में उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और लगातार निगरानी की जा रही है।


पुलिस ने दोनों परिवारों को दुर्घटना की सूचना दे दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार तेज रफ्तार में थी, हालांकि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को मौके से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित रहा।