# लाइफस्टाइल

28 करोड़ की Richard Mille घड़ी पहनती दिखीं राधिका मर्चेंट, दुनिया में सिर्फ 10 पीस

Travis Scott Watch Richard Mille RM 75-01: राधिका मर्चेंट और ट्रैविस स्कॉट 28 करोड़ रुपये की घड़ी पहने देखे गए हैं। आइए जानते हैं इस घड़ी में ऐसी क्या खास बात है, जो इसे इतना महंगा बनाती है।

2 min read
Richard Mille RM 75-0| image credit instagram | thebranddudee and itschadalexander

Radhika Merchant Watch Richard Mille RM 75-01: अमेरिकी फेमस रैपर और सिंगर ट्रैविस स्कॉट (Travis Scott) के साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट के हाथ में रिचर्ड मिल आरएम 75-01 फ्लाइंग टूरबिलॉन सफायर (Richard Mille RM 75-01 Flying Tourbillon Sapphire) घड़ी देखी गई है, जिसकी कीमत 3 मिलियन डॉलर यानी लगभग 28 करोड़ रुपये है। आइए जानते हैं इस घड़ी में क्या खास बात है जो यह इतनी महंगी मिलती है।

Richard Mille RM 75-01 क्यों है इतनी महंगी?

रिचर्ड मिल आरएम 75-01 फ्लाइंग टूरबिलॉन सफायर घड़ी सिर्फ समय देखने के लिए नहीं, बल्कि लग्जरी और इंजीनियरिंग का इस्तेमाल कर के इसे बेहद खास बनाया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका पूरा पारदर्शी (Transparent) केस है, जो मजबूत सफायर क्रिस्टल से बना है। इसे बनाने में 1,000 घंटे से ज्यादा का समय लगता है। इसके साथ ही यह घड़ी देखने में एकदम आर-पार दिखाई देती है।

Flying Tourbillon Technology क्या होती है?

आरएम 75-01 घड़ी का मैकेनिकल डिजाइन गोथिक वास्तुकला के साथ ही पानी के बहाव से प्रेरित है। इसके अलावा, यह घड़ी Colorless, Pink और Blue Sapphire Variants में आती है और इसमें रात में चमकने वाले 'सुपरलुमिनोवा' (SuperLuminova) का भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह अंधेरे में भी कमाल की दिखती है। इसके अंदर का हिस्सा यानी कैलिबर बेहद जटिल होने के साथ ही इसमें 'फ्लाइंग टूरबिलॉन' और 'फ्लाइंग बैरल' तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे अंदर से बहुत खूबसूरत और हल्का बनाती है। इसमें ग्रेड 5 टाइटेनियम (90% टाइटेनियम, 6% एल्युमीनियम और 4% वैनेडियम) का इस्तेमाल किया गया है, साथ ही इन पर 5N सोने की कोटिंग की गई है। बता दें, यह वही मटेरियल है जो एरोप्लेन और रेसिंग कारों में इस्तेमाल होता है, जिससे यह घड़ी बहुत मजबूत और जंग से सुरक्षित रहती है।

Limited Edition होने से बढ़ी कीमत

आरएम 75-01 को बेहद कम संख्या में बनाने के साथ ही इसकी दुर्लभता, जटिल निर्माण और डिजाइन ने इसे दुनिया भर के अरबपतियों के बीच सबसे अधिक मांग वाली घड़ियों में से एक बना दिया है। यह घड़ी बेहद लिमिटेड एडिशन में बनाई गई है। इतनी कम संख्या में बनने और इसे बनाने में लगी मेहनत ही इसे दुनिया के सबसे अमीर और बड़े कलेक्शन करने वालों के लिए एक बेशकीमती चीज बनाती है।