# राष्ट्रीय

रोहतक रेलवे स्टेशन पर फिल्मी अंदाज में रिटायर्ड फौजी ने महिला को मारी गोली, भीड़ से बोला- हट जाओ, मैं…

हरियाणा के रोहतक में फिल्म स्टाइल में रिटायर्ड फौजी ने वारदात को अंजाम दिया है। नशे में धुत रिटायर्ड फौजी ने रोहतक रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी महिला को गोली मार दी। घटना से पहले भीड़ को चिल्ला कर कहा- हट जाओ, मैं गोली चलाने वाला हूं।

2 min read
Gun Firing (file photo)

हरियाणा (Hariyana) के रोहतक (Rohtak) में देर शाम रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर एक रिटायर्ड फौजी (Ex Army Man) ने एक महिला को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी घायल महिला के बगल में फोन चलाने लग गया। जब ट्रेन आई तो वह उसमें चढ़ गया। लोगों के शोर मचाने पर GRP मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, घायल महिला को अस्पताल भेजा। महिला को पीठ में गोली लगी है। पुलिस (Rail Police) ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला और आरोपी एक दूसरे को जानते हैं। दोनों अलग-अलग फैक्ट्री में काम करते हैं।

प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर मची अफरातफरी

पुलिस ने कहा कि शुक्रवार शाम को प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर महिला ट्रेन के इंतजार में खड़ी थी। तभी वहां शराब के नशे में धुत आरोपी पहुंच गया। उसने वहां खड़े यात्रियों से कहा कि हट जाओ मैं गोली चला रहा हूं। इसके बाद उसने महिला की पीठ को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। गोली लगते ही महिला प्लेटफॉर्म पर ही गिर गई।

गोली चलते ही प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना पाकर GRP और RPF के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद व्यक्ति महिला के पास ही खड़ा रहा। उसके साथ पुलिसकर्मी भी खड़े थे। कुछ देर बाद कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन आई। व्यक्ति भागकर उसमें चढ़ गया। तभी घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद यात्रियों के सहयोग से आरोपी को पकड़ा गया।

नशे में था आरोपी

GRP थाने के SHO जोगेंद्र सिंह ने कहा कि घायल महिला की पहचान जुलाना निवासी पिंकी के रूप में हुई। वह हिसार में एक कंपनी में काम करती है। वहीं आरोपी वजीर सिंह रिटायर्ड फौजी है। वह लिजवाना गांव का रहने वाला है। वह अभी नशे में है। उसने गोली चलाने की बात कबूल ली है। एसएचओ जोगेंद्र सिंह ने कहा कि अभी तक गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। महिला के होश में आने पर उसका बयान लिया जाएगा।

Also Read
View All
बिना नाम लिए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर बरसे नितिन नबीन; आंदोलनों और फंडिंग के स्रोतों पर उठाए सवाल

अब मनमर्जी के साइज में नहीं बिकेगा खाने का तेल, सरकार ने तय किए 9 स्टैंडर्ड साइज, कंपनियों को 3 महीने का समय

अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु बीजेपी में भगदड़, प्रदेश अध्यक्ष बोले-‘हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसा विश्व का नंबर-1 नेता है’

‘सरकारी योजनाएं किसी की निजी खैरात नहीं’, CM शुभेन्दु अधिकारी पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

Alka Lamba पर कोर्ट का फैसला, कांग्रेस नेता बोलीं- ‘खुद को बेकुसूर साबित करने के लिए सेशन अदालत में चुनौती दूंगी’