# राष्ट्रीय

सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबियत, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में हुईं भर्ती

Sonia Gandhi Health: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और फिलहाल स्थिर हैं।

less than 1 minute read

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती किया गया है। शनिवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई थी। सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों का कहना है कि सोनिया गांधी को हल्के बुखार के लक्षण थे। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सोनिया डॉक्टरों की निगरानी में हैं। वहीं उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

बता दें कि इससे पहले मार्च में सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी थी जिसके चलते उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष की तबियत कोविड होने के बाद से लगातार बिगड़ रही है। फिलहाल राहुल गांधी ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना है।

गौरतलब है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के कारण कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी फिलहाल राजनीति में काफी एक्टिव दिख रही हैं। हाल ही में सोनिया गांधी मुंबई में आयोजित हुई विपक्ष नेताओं की बैठक में शामिल हुईं थीं। बता दें कि इंडिया अलायंस की मुंबई में यह तीसरी बैठक थी। इससे पहले बंगलूरू में आयोजित विपक्षी एकता की बैठक में सोनिया गांधी शामिल हुईं थी।

Also Read
View All
अब मनमर्जी के साइज में नहीं बिकेगा खाने का तेल, सरकार ने तय किए 9 स्टैंडर्ड साइज, कंपनियों को 3 महीने का समय

अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु बीजेपी में भगदड़, प्रदेश अध्यक्ष बोले-‘हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसा विश्व का नंबर-1 नेता है’

‘सरकारी योजनाएं किसी की निजी खैरात नहीं’, CM शुभेन्दु अधिकारी पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

Alka Lamba पर कोर्ट का फैसला, कांग्रेस नेता बोलीं- ‘खुद को बेकुसूर साबित करने के लिए सेशन अदालत में चुनौती दूंगी’

Cockroach Janata Party Protest: अभिजीत दीपके की चेतावनी के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने नहीं दिया इस्तीफा, अब पूरे देश में होंगे विरोध प्रदर्शन