# राष्ट्रीय

चुनाव प्रचार के दौरान Vinesh Phogat ने 3 युवकों की बचाई जान, लोगों का जीता दिल, देखें वीडियो

Haryana Election: जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में Vinesh Phogat चुनावी मैदान में है। विनेश फोगाट जनता का दिल जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है।

less than 1 minute read
vinesh phogat

Vinesh Phogat: हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव (Haryana Election) के लिए मतदान होगा और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। प्रत्याशियों के द्वारा लोगों का दिल जीतने के लिए पूरा जोर लगा रहे है। जुलाना विधानसभा सीट (Julana Assembly constituency) से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) चुनावी मैदान में है। विनेश फोगाट जनता का दिल जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर विनेश फोगाट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

विनेश फोगाट ने बचाई 3 युवकों की जान

बता दें कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो की लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है। दरअसल, यह वीडियो 28 सितंबर का बताया जा रहा है। यह वीडियो तब का है जब वह चुनाव प्रचार के लिए सड़क मार्ग से जा रही थी। इस दौरान उन्होनें देखा कि एक बाइक का एक्सीडेंट हो गया है और उस पर 3 युवक सवार थे। इस घटना को देखकर विनेश फोगाट वहां रुक गई और अपने साथ मौजूद लोगों की मदद से अपनी गाड़ी में घायल तीनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच सकी।

अचेत अवस्था में थे तीनों युवक

वीडियो में नजर आ रहा है एक्सीडेंट की घटना में तीनों युवक अचेत हो गए। उन युवकों को विनेश ने अपने साथियों की मदद से गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी विनेश ने लिखा कि “ये मेरा फर्ज था, इंसानियत सबसे पहले है।”

Also Read
View All
अब मनमर्जी के साइज में नहीं बिकेगा खाने का तेल, सरकार ने तय किए 9 स्टैंडर्ड साइज, कंपनियों को 3 महीने का समय

अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु बीजेपी में भगदड़, प्रदेश अध्यक्ष बोले-‘हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसा विश्व का नंबर-1 नेता है’

‘सरकारी योजनाएं किसी की निजी खैरात नहीं’, CM शुभेन्दु अधिकारी पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

Alka Lamba पर कोर्ट का फैसला, कांग्रेस नेता बोलीं- ‘खुद को बेकुसूर साबित करने के लिए सेशन अदालत में चुनौती दूंगी’

Cockroach Janata Party Protest: अभिजीत दीपके की चेतावनी के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने नहीं दिया इस्तीफा, अब पूरे देश में होंगे विरोध प्रदर्शन