
istock
Vastu Tips For Sofa Direction: ज्योतिष शास्त्र का ही एक मुख्य हिस्सा वास्तु शास्त्र माना जाता है। वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। इसके द्वारा हमें अपने आसपास की ऊर्जा के बारे में जानकारी होती है। यदि हम अपने घर में किसी भी सामान को वास्तु के हिसाब से गलत दिशा में रखते हैं तो इसका हमें बहुत ही बुरा परिणाम झेलना पड़ सकता है। घर में कोई भी चीज रखने से पहले हमें वास्तु के नियमों का पूरा ध्यान रखना चाहिए। अगर हम वास्तु का खास ख्याल रखते हैं तो हमारे जीवन में सकारात्मकता आती है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार सोफा रखने के लिए कौन-सी दिशा उचित होती है। आइए यहां जाने सोफा संबंधित वास्तु नियम।
मुख्य द्वार पश्चिम दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर का मुख्य द्वार पश्चिम दिशा में है तो आप अपने ड्राइंग रूम में नैऋत्य कोण सोफा रख सकते हैं। इस दिशा में सोफा रखना बहुत ही शुभ होता है। नैऋत्य कोण में सोफा रखने से घर में सकारात्मकता आती है।
मुख्य द्वार उत्तर या पूर्व
अगर आपके घर का मुख्य द्वार उत्तर या पूर्व दिशा में है तो आप लीविंग रूम में सोफा ईशान कोण में रख सकते हैं। इस दिशा वाले घर में ईशान कोण में सोफा रखने से परिवार में लोगों की सेहत अच्छी बनी रहती है।
मुख्य द्वारा पूर्व दिशा
यदि आपके घर का मुख्य द्वारा पूर्व दिशा की तरफ है तो आप अपने लीविंग रूम में सोफा दिशा दक्षिण या पश्चिम दिशा की तरफ रख सकते हैं। इन दोनों दिशाओं में सोफा रखना बहुत ही शुभ माना जाता है।
मुख्य द्वारा दक्षिण दिशा
जिन लोगों का घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में है वो लोग सोफा आग्नेय कोण में रख सकते हैं। आग्नेय कोण दक्षिण दिशा होती है। इस दिशा में सोफा रखने से परिवार पर पूर्वजों का आशीर्वाद बना रहता है।
Published on:
29 Jan 2026 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
