
Aaj Ka Rashifal 8 February : राशिफल 8 फरवरी 2026
Aaj Ka Rashifal 8 February 2026: 8 फरवरी 2026, रविवार का दिन सूर्य देव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज के दिन भगवान भास्कर को अर्घ्य देने से न केवल आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, बल्कि करियर में यश और सरकारी क्षेत्रों में सफलता के द्वार भी खुलते हैं। आज ग्रहों की चाल मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रही है। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से विस्तार से जानते हैं कि आज आपकी कुंडली के सितारे आपके पेशेवर जीवन, आर्थिक स्थिति और प्रेम संबंधों के बारे में क्या संकेत दे रहे हैं। (Today Horoscope in hindi)
मेष राशि के जातक आज दिन भर व्यस्त रहेंगे। आपको कई लंबित कार्यों को आज पूरा करना होगा। ऐसे में आपको आज कुछ घरेलू कार्यों के अटक जाने से परेशानी होगी। आपको आज बच्चों को भी समय देने की जरूरत होगी। बच्चों को शिक्षा के मामले में आपसे सहयोग की जरूरत होगी। आपको आज सेहत का भी ध्यान रखना होगा। आर्थिक मामलों आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज किए गए निवेश का भविष्य में बड़ा लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी को आपसे सहयोग की जरूरत हो सकती है।
वृषभ राशि के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। जो लोग नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपके कुछ नए लोगों से भी संपर्क बनेंगे। आज आपको अचानक बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति भी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को आज उनके वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से लाभ मिल सकता है। आपको आज वाणी में मधुरता बनाए रखने से भी फायदा होगा।
मिथुन राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको सुख साधनों की प्राप्ति होगी। लेकिन आपको आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों और शत्रुओं की चाल से सतर्क रहना होगा। पारिवारिक जीवन में आप आज जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग पाएंगे। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपकी यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। आज आपको अपनी बुद्धिमता का भी फायदा होगा।
कर्क राशि के लिए आज का दिन शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आप दूसरों की मदद के लिए भी आगे आएंगे। आपको आज नौकरी में सहयोगियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से गिफ्ट मिल सकता है। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा।
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ का अवसर लेकर आया है। नौकरी करने वाले लोगों को आज कमाई का एक से अधिक स्रोत मिल सकता है। आपको आज कहीं से आर्थिक लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन आपका सुखमय रहेगा। आज आपका अपने जीवनसाथी पर भरोसा बढेगा। आपके पिता की सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है, इसकी वजह से आपको चिंता हो सकती है। विदेश से संबंधित काम में आज लाभ की स्थित रहेगी।
कन्या राशि के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। राशि स्वामी बुध आज पंचम भाव में बुधादित्य योग बना रहे हैं। ऐसे में आपको कारोबार में लाभ मिलेगा।आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज के दिन कन्या राशि के जातक सफलता पाएंग। लव लाइफ आज नई ऊर्जा का संचार होगा और आपके संबंध आज मधुर रहेंगे। विवाह योग्य जातकों की विवाह की बात तय हो सकती है।
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन बढे हुए खर्च की वजह से आपको आज तनाव हो सकता है। आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप अपने कारोबार में किसी नई डील को फाइनल कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज लाभ मिलेगा। भाइयों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपको अपना फंसा हुआ पैसा भी आज मिल सकता है।
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज निवेश के मामले में भाग्य लाभ दिलाएगा। आपके लिए सलाह हे कि आज आप दूसरों के मामलों से दूर रहें। विदेश में शिक्षा पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से आज आपको कोई सकारात्मक समाचार प्राप्त हो सकता है। घर परिवार में आपको आज वाणी पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो जीवनसाथी के साथ किसी बात पर आपका मतभेद हो सकता है।
आप आज जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको कुछ अपनी पसंद का काम भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज वरिष्ठ अधिकारियों से आपको प्रोत्साहन और सहयोग मिलेगा। आज शाम के समय आपको परिवार के सदस्यों से कोई उपहार मिल सकता है। आपके सितारे कहते हैं कि आज सामाजिक क्षेत्र में भी आपका प्रभाव बढेगा। राजनीति से जुड़े जातकों को आज जनता का समर्थन प्राप्त होगा। लव लाइफ में आपके आज प्रेम बना रहेगा।
मकर राशि के लिए आज का दिन मान प्रतिष्ठा की वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको आज नौकरी कारोबार में आगे बढने का मौका मिलेगा। आपको आपको किसी महिला सहकर्मी से भी कार्यक्षेत्र में सहयोग मिल सकता है। सितारे कहते हैं कि आज आप किसी मित्र या संबंधी से सहयोग मांगेंगे तो वह आपको आसानी मिल जाएगा। आर्थिक मामलों में सितारे बताते हैं कि आज कमाई तो होगी लेकिन इसके साथ आपको काफी खर्च भी करना होगा। कोई पुराना बिल या लोन भी चुकाना पड़ेगा।
आपको आज भाग्य लाभ दिलाएगा और आपके हाथों पुण्य कार्य भी होगा। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे और उनका लाभ भी आप उठाएंगे। आज आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। इस राशि के छात्रों को आज अपनी शिक्षा पर फोकस करना होगा। जो लोग कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए दिन अनुकूल है। आपको आज मातृ पक्ष से भी फायदा होगा।
आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने प्रयास का पूरा प्रतिफल मिलेगा। किसी पड़ोसी से कोई तनाव चल रहा है तो आज वह दूर हो सकता है। आज आप अपने पिता की मदद से अपनी समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। आज आपको कुछ ऐसी जगहों पर निवेश करने का मौका मिलेगा जो भविष्य में लाभ दिलाएगा। आप आज कारोबार में विस्तार के बारे में भी काम कर सकते हैं। विदेश से भी लाभ का संयोग बनेगा।
Published on:
07 Feb 2026 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
