
South Facing Main Door Vastu : घर के मुख्य द्वार की सही दिशा
South Facing Main Door Vastu : अगर दरवाजा सही दिशा और सही जगह पर हो, तो घर में खुशहाली, सेहत और शांति बनी रहती है। लेकिन अगर दरवाजा गलत पोजीशन में लग जाए, तो परेशानियां पीछा नहीं छोड़तीं। कई बार लोग सोच लेते हैं कि किसी एक दिशा का दरवाजा हमेशा अच्छा या हमेशा बुरा होता है, जबकि वास्तु में ऐसा नहीं है। असल बात ये है कि दरवाजा किस ग्रिड यानी किस खास पोजीशन पर है। यही सबसे ज्यादा मायने रखता है। सही ग्रिड पर दरवाजा है, तो फायदे ही फायदे। गलत ग्रिड पर हो, तो वही दरवाजा मुसीबतें बढ़ा देता है।
इसे लेकर सबसे ज्यादा भ्रम है। लोग मानते हैं कि दक्षिण दिशा का दरवाजा अशुभ है या ये मौत की दिशा है, लेकिन ये सोच गलत है। वास्तु के मुताबिक, दक्षिण दिशा न तो पूरी तरह खराब है, न ही पूरी तरह शुभ। अगर इस दिशा में दरवाजा सही जगह पर रखा जाए, तो घर में पैसा, इज्ज़त और तरक्की लाता है। उल्टा, पूर्व या उत्तर दिशा में भी अगर दरवाजा गलत जगह पर हो, तो दिक्कतें आ सकती हैं।
पूर्व दिशा की बात करें तो ये सूर्य की दिशा है। इस तरफ सही जगह पर दरवाजा हो, तो घर में एनर्जी, सेहत और तरक्की मिलती है। सम्मान भी बढ़ता है और सोच पॉजिटिव रहती है।
उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की मानी जाती है। यहां मेन दरवाजा हो, तो करियर और पैसे के नए मौके मिलते हैं, बस शर्त ये है कि दरवाजा ठीक पोजीशन पर हो।
मुख्य दरवाजा हमेशा मजबूत, साफ और देखने में अच्छा होना चाहिए। टूटे-फूटे या गंदे दरवाजे नेगेटिव एनर्जी लाते हैं। अच्छा है कि मेन दरवाजा बाकी दरवाजों से थोड़ा बड़ा हो। इसके सामने डस्टबिन, टॉयलेट, सीढ़ियां या खंभे नहीं होने चाहिए, वरना पॉजिटिव एनर्जी रुक जाती है। एंट्रेंस पर अच्छी रोशनी हो, रात में भी वहां अंधेरा न रहे। दरवाजे के पास नेमप्लेट, पौधे या शुभ चिन्ह लगाने से भी अच्छा असर पड़ता है।
अब सवाल सबसे खराब दिशा कौन सी है? वास्तु के हिसाब से, साउथ-साउथ-वेस्ट और साउथ-वेस्ट की गलत जगहों (S-6 से W-1 ग्रिड) में मेन दरवाजा हो तो दिक्कतें खड़ी हो जाती हैं। सोचने-समझने की ताकत कम होती है, कर्ज़ बढ़ सकता है, रिश्तों में अनबन, पैसे की कमी और जीवन स्तर में गिरावट आ सकती है। कभी-कभी अचानक बीमारी या एक्सीडेंट भी हो सकते हैं। ऐसे में आम वास्तु उपाय भी ज्यादा असर नहीं करते।
Published on:
02 Feb 2026 06:07 pm
बड़ी खबरें
View Allवास्तु टिप्स
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
