9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shukra Gochar 2026: फरवरी के महीने में शुक्र करेंगे गोचर, इन राशियों की पलटेगी किस्मत

Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह फरवरी के महीने में अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। शुक्र गोचर का प्रभाव सारी राशियों पर पड़ने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं फरवरी के महीने में हो रहे शुक्र गोचर से किन राशियों को फायदा होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Shukra Gochar 2026

istock

Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से ग्रह का गोचर हमारे जीवन पर बहुत असर डालता है। किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन से हर राशियों पर अलग- अलग प्रभाव पड़ता है। फरवरी के महीने में धन और भोग विलास के कारण शुक्र ग्रह कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र का ये गोचर 6 फरवरी 2026 को होगा। शुक्र ग्रह के कुंभ राशि में प्रवेश से कुछ राशियों को धन और करियर में बहुत सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं शुक्र गोचर से किन राशियों को लाभ होने वाला है।

इन राशियों को होगा लाभ

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपके कार्य में वृद्धि होगी। इसके साथ ही कारोबार में भी आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। कामकाज और करियर में भी आपके सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि
शुक्र गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। शुक्र के कुंभ राशि में प्रवेश से आपको पारिवारिक सुख मिल सकता है। इसके साथ ही इस समय आप वाहन या घर खरीद सकते हैं। शुक्र गोचर के समय आपके इनकम में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि में शुक्र के गोचर के कुंभ राशिवालों को भी बहुत फायदा होने वाला है। इस समय में आप निवेश कर सकते हैं। इसके साथ ही बिजनेस में भी आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आकर्षण भी बढ़ेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ ही अच्छा समय गुजरेगा।