
Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि 2026 (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)
Mahashivratri 2026 Shani Remedies : महाशिवरात्रि सिर्फ भगवान शिव की पूजा का दिन नहीं है, ये मौका है अपनी किस्मत को बदलने का भी। खासकर उन लोगों के लिए जो शनि की साढ़े साती या ढैय्या से परेशान हैं, 2026 की महाशिवरात्रि किसी वरदान से कम नहीं है। ज्योतिष कहता है कि भगवान शिव खुद शनि के गुरु हैं, तो इस दिन शिव की पूजा और कुछ खास दान करने से शनि का असर कम हो जाता है और घर में सुख-शांति आती है।
फिलहाल सिंह और धनु राशि वाले शनि की ढैय्या से जूझ रहे हैं, और कुंभ, मीन, मेष राशि के लोग साढ़े साती के असर में हैं। अगर आपकी राशि इनमें से कोई है, तो ये पांच दान महाशिवरात्रि पर जरूर करें। यकीन मानिए, फर्क महसूस होगा।
लोहा शनि देव को सबसे प्रिय है। करियर में रुकावटें दूर होंगी। इस दिन किसी जरूरतमंद को लोहे का पैन, कड़ाही या कोई औजार दान करें। इससे शनि शांत होंगे और करियर में जो भी अड़चनें हैं, वो हटेंगी।
साढ़े साती के डर को कम करने के लिए सरसों का तेल दान करें, बड़ी से बड़ी मुसीबत टल जाएगी। एक कटोरी में तेल लें, उसमें अपनी परछाईं देखें, फिर दान कर दें। यह तरीका आपको कानूनी पचड़ों और अनचाही मुसीबतों से बचाता है।
शनि दोष और पितृ दोष दोनों का इलाज। शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं और साथ में तिल का दान भी करें। इससे शनि देव खुश होते हैं और पितृ दोष भी दूर होता है, जिससे घर में फिर से खुशहाली आती है।
नेगेटिविटी खत्म करने का आसान तरीका। इस दिन काले कपड़े दान करें, इससे शनि की नकारात्मक ऊर्जा आपसे दूर होती है। ध्यान रहे, शनिवार को कपड़े न खरीदें, पहले से खरीदकर रखें और शिवरात्रि पर दान करें।
मन को मिलेगी शांति। अगर आप तनाव या मानसिक उलझनों से घिरे हैं, तो छाता दान करें। जैसे छाता धूप और बारिश से बचाता है, वैसे ही यह दान शनि के असर से सुरक्षा देता है। दान करते वक्त मन ही मन ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र जपें। सच मानिए, शनि देव शिव की मर्जी के बिना किसी को परेशान नहीं करते। तो इस दिन शिव की भक्ति ही आपकी सबसे बड़ी ढाल है।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।
Published on:
09 Feb 2026 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
