7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: मानक पर खरा नहीं उतरने पर चर्चित अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर सील, मचा हड़कंप

Azamgarh News: जनपद में जिलाधिकारी के आदेश और मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम की व्यवस्थाओं तथा मानकों की जांच के लिए औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अहिरौला-कप्तानगंज रोड स्थित नव जीवन हॉस्पिटल एवं जच्चा-बच्चा केन्द्र, रमसपुर (नहर) का निरीक्षण किया गया। जांच में अस्पताल का संचालन निर्धारित […]

less than 1 minute read
Google source verification
Azamgarh

Azamgarh news,Pic- Patrika

Azamgarh News: जनपद में जिलाधिकारी के आदेश और मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम की व्यवस्थाओं तथा मानकों की जांच के लिए औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अहिरौला-कप्तानगंज रोड स्थित नव जीवन हॉस्पिटल एवं जच्चा-बच्चा केन्द्र, रमसपुर (नहर) का निरीक्षण किया गया। जांच में अस्पताल का संचालन निर्धारित मानकों और वैध पंजीकरण के अनुरूप नहीं पाया गया।


प्राप्त शिकायतों के आधार पर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की विशेष जांच की गई, जिसमें आवश्यक मानकों की गंभीर कमी सामने आई। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ओटी को सील कर दिया गया। हालांकि, पूरे अस्पताल को बंद नहीं किया गया है। अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

दर्जनों अस्पताल में हुआ निरीक्षण


इसी क्रम में अहिरौला बाजार के पास नहर के निकट स्थित पंकज हॉस्पिटल का भी शिकायत के आधार पर औचक निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि अस्पताल का पंजीकरण यूनानी पद्धति के अंतर्गत है। मौके पर किसी भी प्रकार की एलोपैथिक दवाएं, उपकरण या एलोपैथिक उपचार होता हुआ नहीं मिला। अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर निर्देशित किया गया है कि पंजीकरण की सीमा से बाहर किसी भी प्रकार का उपचार न किया जाए, अन्यथा विधिक कार्रवाई की जाएगी।


यह संपूर्ण निरीक्षण एवं कार्रवाई डॉ. आलेन्द कुमार, डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी (निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान) के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए इस तरह के निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और किसी भी अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।