9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज 163 जोड़े वैदिक मंत्रों के साथ बंधेंगे परिणय सूत्र में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 10 फरवरी को बालोद जिला मुख्यालय के गजानंद पोहा मिल परिसर में सामूहिक आदर्श विवाह की तैयारी पूरी कर ली गई है। महिला बाल विकास विभाग इस बार कुल 163 जोड़े का विवाह वैदिक मंत्रों व रीति-रिवाज के साथ करेगा। विभाग ने कुल 200 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य […]

2 min read
Google source verification
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 10 फरवरी को बालोद जिला मुख्यालय में महिला बाल विकास विभाग इस बार कुल 163 जोड़े का विवाह वैदिक मंत्रों व रीति-रिवाज के साथ करेगा।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 10 फरवरी को बालोद जिला मुख्यालय के गजानंद पोहा मिल परिसर में सामूहिक आदर्श विवाह की तैयारी पूरी कर ली गई है। महिला बाल विकास विभाग इस बार कुल 163 जोड़े का विवाह वैदिक मंत्रों व रीति-रिवाज के साथ करेगा। विभाग ने कुल 200 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा है। 37 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है।

दुल्हन के खाते में जमा होंगे 35 हजार रुपए

मुख्य अतिथि सांसद भोज राज नाग होंगे। विशेष रूप से विधायक संगीता सिन्हा संजारी बालोद, अनिला भेडिय़ा डौंडीलोहारा एवं कुंवर सिंह निषाद गुंडरदेही उपस्थित रहेंगे। इस बार उपहार नहीं बल्कि प्रति जोड़े को 50 हजार रुपए मिलेंगे, जिसमें से 15 हजार रुपए सामग्री एवं शादी में खर्च करना है और 35 हजार रुपए दुल्हन के खाते में जमा किए जाएंगे। पहले महिला बाल विकास विभाग उपहार देता था तो हर साल गड़बड़ी का आरोप लगता था। सामग्रियों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठते थे। इसलिए अब व्यवस्था बदल दी गई है।

यह भी पढ़ें :

दो दिन में 1009 किसानों ने बेचा धान, खरीदी का लक्ष्य नहीं हुआ पूरा

15 हजार रुपए इस तरह होंगे खर्च

शासन की योजना के तहत 15 हजार रुपए में से आठ हजार रुपए शादी खर्च के रूप में पंडाल और वर-वधू के परिजनों कुल 20 लोगों के भोजन एवं सात हजार रुपए श्रृंगार सामग्री में खर्च किए जाएंगे।

पहली बार 163 जोड़ों की एक साथ शादी

जिला मुख्यालय में पहली बार महिला बाल विकास विभाग एक साथ 163 जोड़ों का विवाह करा रहा है। पहले अलग-अलग ब्लॉक में इस योजना के तहत विवाह कराया जाता था।

यह भी पढ़ें :

किसानों में नाराजगी : शक्कर कारखाना में पेराई के लिए पर्याप्त नहीं आ रहा गन्ना

दो साल बाद लक्ष्य हुआ पूरा

योजना के अंतर्गत दो साल महिला बाल विकास विभाग लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाया। साल 2023-24 में विभाग ने 250 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा था, लेकिन 234 जोड़ों का ही विवाह करा पाया। सत्र 2024-25 में भी 250 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य था, लेकिन 200 जोड़ों का ही विवाह हुआ। दो बार लक्ष्य पूरा नहीं होने पर इस बार 200 जोड़ों के विवाह कर लक्ष्य रखा।

गायत्री परिवार के साधक कराएंगे शादी

विभाग के अनुसार गायत्री परिवार के साधक सभी की शादी कराएंगे। यदि कोई अन्य धर्म से है तो उनकी शादी उनके धर्म एवं रीति रिवाज के तहत कराई जाएगी।

तैयारी हो चुकी है पूरी

महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी समीर पांडेय ने कहा कि शादी की तैयारी पूरी हो चुकी है। मंगलवार को 163 जोड़ों का विवाह रीति-रिवाज से कराया जाएगा।