10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्री मदन दिलावर ने किया नई नौकरी का एलान! इन लोगों को मिलेंगे 10,000 रुपए प्रतिमाह

Education Minister Announcement: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को बारां जिले के कोयला गांव में एक धार्मिक कथा में भाग लिया जहां उन्होंने ग्रामीणों के सामने एक महत्वपूर्ण एलान किया।

less than 1 minute read
Google source verification
madan-dilawar

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (फोटो: पत्रिका)

Cowherd Per Month Salary Announcement: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को बारां जिले के कोयला गांव का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान वह वहां चल रही एक धार्मिक कथा में भी पहुंचे जहां उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों के सामने एक बड़ा एलान किया। मदन दिलावर ने कहा कि 'गायों को चराना शुरू करें, इसके लिए वे खुद ग्वालों को 10,000 रुपये प्रति माह देंगे।'

हालांकि इस एलान के साथ ही मंत्री ने एक शर्त भी रखी। उन्होंने कहा कि 'यदि गायों को चरागाह भूमि पर चराया जाएगा, तो ही ग्वालों को यह 10,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।' मंत्री का ये कदम ग्रामीणों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है, क्योंकि ये गायों के संरक्षण और देखभाल के लिए प्रेरित करेगा वहीं ग्वालों के लिए एक स्थिर आय का स्रोत भी बनेगा।

गाडूलीबाई को मिलेगी पगार

इसके बाद बारां से छेलाबेल गांव जाते समय मंडोला गांव की गाडिय़ा लुहार कॉलोनी में रुके। मंत्री दिलावर को अपने बीच देख कॉलोनी मे रह रहे गाडिय़ा लुहार परिवार वहां एकत्र हो गए। लोगों ने मंत्री दिलावर को कहा कि आपने हमें मकान बनाकर यहां बसाया, लेकिन आप के जाने के बाद हमारी कोई नहीं सुनता। सफाई व्यवस्था लचर हो रही है।

इस पर मंत्री ने बीडीओ को फोन कर गाडिय़ा लुहार कॉलोनी में हर रोज सफाई करवाने और प्रतिदिन कचरा उठाने के निर्देश दिए। कॉलोनी में रहने वाली गाडूलीबाई ने मंत्री दिलावर को गुहार लगाई कि में पंचायत भवन की सफाई करती हूं। काम करते करते बूढ़ी हो गई पर पगार 1500 रूपए ही मिलती है। वो भी बहुत समय से नहीं मिल रही। इस पर मंत्री मदन दिलावर ने सरपंच को फोन कर सफाईकर्मी महिला को पूरा वेतन भुगतान करने के निर्देश दिए।