9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समसपुर में गैस पाइपलाइन में आग से अफरातफरी, टल गया हादसा

व्यापारिक गोदाम के पास लगी आग, अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर पाया काबू, लाइन का मुख्य वाल्व कराया बंद बारां. शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में रविवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल यहां पर दोपहर को यहां से गुजर रही पीएनजी लाइन में आग लगने से क्षेत्र में […]

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Feb 08, 2026

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर दमकल की गाडिय़ों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया।

बारां. शहर के पास समसपुर में एक गोदाम के पास लगी आग से उठती लपटें। पत्रिका

व्यापारिक गोदाम के पास लगी आग, अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर पाया काबू, लाइन का मुख्य वाल्व कराया बंद

बारां. शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में रविवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल यहां पर दोपहर को यहां से गुजर रही पीएनजी लाइन में आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर दमकल की गाडिय़ों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया।

जिला मुख्यालय के निकटवर्ती समसपुर गांव में रविवार दोपहर को बारां-मांगरोल मार्ग पर स्थित एक निजी माल गोदाम के समीप से गुजर रही निजी कंपनी की गैस पाइप लाइन में रविवार को अचानक आग लगने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। गैस रिसाव के कारण उठती लपटों ने ग्रामीणों व राहगीरों को दहशत में डाल दिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया। अग्नि शमन अधिकारी राम सिंह मीना ने बताया कि करीब सवा एक बजे पीसीआर से गैस लाइन में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल वाहन के साथ टीम को रवाना करवाया दिया गया था। उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, साथ ही गैस लाइन का मेन वाल्व बंद करवाया। इससे गैस की सप्लाई रुकी और बाद आग बुझ पाई। इसी दौरान दमकल की दूसरी गाड़ी भी रवाना करवाई गई। उसके पहुंचने तक आग बुझा ली गई थी।

यह थे टीम में शामिल

जानकारी के अनुसार नगर परिषद के अग्नि शमन अधिकारी मीना ने बताया कि पहली गाड़ी में फायरमैन हुकमचन्द, पवन गुर्जर, ड्राइवर प्रकाश लोधा की टीम थी वही दूसरी गाड़ी की टीम में परविन्दर मीना, जयेश कुशवाह, धीरज सिंह, ड्राइवर सत्यनारायण पांचाल शामिल थे।

पुलिस और कम्पनी कर्मी भी पहुंचे

शहर कोतवाली के सीआई योगेश चौहान ने बताया कि गैस लाइन में आग लगने की सूचना पर मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि जहां पर आग लगी, वहीं समीप ही एक व्यापारिक बड़ा गोदाम भी बना हुआ है। उन्होंने बताया कि आग संभवत: या तो कचरा जलाने से या शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। घटना में जानमाल का नुकसान नही हुआ है। हालांकि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वही इस घटना के दौरान कम्पनी के कर्मचारी व अधिकारी भी पहुंचे। लेकिन कम्पनी का कोई अधिकारी इस मामले की पुख्ता जानकारी देने से बचता रहा।

पुलिस व फायर ब्रिगेड से सूचना मिली थी, वे मोके पर पहुंच गए थे। टोरेन्ट गेस प्लांट से वाल्व बंद करवाया गया। इस घटना को लेकर कम्पनी को सुरक्षा मानक पुख्ता करने के लिए लिखा जाएगा। भविष्य में ऐसी घटना नही हो, यह जिम्मेदारी कम्पनी सुनिश्चित करें।

विश्वजीत, उपखण्ड अधिकारी, बारां