
बारां. सीसी फुटेज में नजर आए नकाबपोश बाइक सवार। पत्रिका
तीन नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने किया जानलेवा हमला, मिस फायर से बची जान
बारां. युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद शर्मा पर शुक्रवार सुबह नकाबपोश तीन बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया। गनीमत रही कि मिस फायर होने के कारण वे बाल-बाल बच गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घटना कोटा रोड स्थित आरओबी के समीप उस समय हुई, जब शरद अपने घर से श्रीजी मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुए थे। शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे पीछे से आए तीन नकाबपोश युवकों में से एक ने पिस्टल निकालकर फायरिंग का प्रयास किया। जान बचाने के लिए उन्होंने अपने स्कूटर को हमलावरों की बाइक से भिड़ा दिया, इससे बदमाश असंतुलित हो गए। इसके बाद दूसरे युवक ने भी फायरिंग का प्रयास किया, लेकिन हथियार अटक जाने से वह असफल रहा। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शरद शर्मा कोतवाली थाने पहुंचे और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पुलिस ने शुरू की तलाश
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नकाबपोश हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Published on:
06 Feb 2026 09:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
