9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांवों में गंदगी व जाम नालियां देखकर भड़के मंत्री दिलावर, कहा-सफाई हो रही तो दिख क्यों नहीं रही

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर सबसे पहले ग्राम पंचायत संबलपुर पहुंचे। मंत्री को गांव में देख ग्रामीण एकत्र हो गए और गांव में गंदगी रहने तथा पंचायत द्वारा सफाई नहीं कराने की शिकायत की।

less than 1 minute read
Google source verification

पंचायत समिति बारां व किशनगंज में मंत्री दिलावर का औचक निरीक्षण। फोटो पत्रिका

बारां। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को केलवाड़ा में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होने से पहले सुबह 10.30 बजे पंचायत समिति बारां तथा पंचायत समिति किशनगंज की चार ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया।

सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर सबसे पहले ग्राम पंचायत संबलपुर पहुंचे। मंत्री को गांव में देख ग्रामीण एकत्र हो गए और गांव में गंदगी रहने तथा पंचायत द्वारा सफाई नहीं कराने की शिकायत की। गांव के युवक कपिल ने मंत्री को बताया कि गांव के लोग लंबे समय से उनके आने का इंतजार कर रहे थे और आज उनके अचानक आने पर वे स्वयं स्थिति देख सकेंगे। मंत्री दिलावर ने ग्रामीणों के साथ पूरे गांव का दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

गंदगी व जाम नालियां देखकर भड़के मंत्री

गांव में गंदगी और जाम नालियां देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि खंड विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, सहायक अभियंता और प्रशासक से स्वच्छता अभियान की राशि की वसूली की जाएगी। साथ ही ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर और प्रभारी नोडल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। दिलावर ने कहा कि यदि सफाई राशि का उपयोग निर्माण कार्यों में किया गया है तो वसूली की जाएगी।

गांव का किया निरीक्षण

ग्राम विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सहायक अभियंता, ग्राम पंचायत प्रशासक सहित जिम्मेदार अधिकारियों से स्वच्छता अभियान की पूरी राशि वसूलने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने मौके पर स्वच्छता अभियान के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर और प्रभारी नोडल अधिकारी के अनुपस्थित मिलने पर भी नाराजगी जताई और उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम पंचायत रानीबड़ौद पहुंचकर उन्होंने पूरे गांव का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सफाई को लेकर जानकारी ली।