13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुमका के पास शिक्षा की नई उड़ान, 1.55 करोड़ से बन रहा मॉडल स्कूल, गरीब बच्चों के सपनों को मिलेंगे पंख

ग्रामीण बच्चों को शहर जैसा स्कूल देने की तैयारी तेज हो गई है। फतेहगंज पश्चिमी के झुमका चौराहे के पास धंतिया गांव में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का निर्माण तेजी से चल रहा है। लंबे इंतजार के बाद अब इस स्कूल का ढांचा जमीन पर उभरने लगा है।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। ग्रामीण बच्चों को शहर जैसा स्कूल देने की तैयारी तेज हो गई है। फतेहगंज पश्चिमी के झुमका चौराहे के पास धंतिया गांव में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का निर्माण तेजी से चल रहा है। लंबे इंतजार के बाद अब इस स्कूल का ढांचा जमीन पर उभरने लगा है।

60 फीसदी काम पूरा, 26 मार्च है डेडलाइन

करीब 1.55 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस स्कूल का लगभग 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। परियोजना को 26 मार्च 2026 तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 93.37 लाख रुपये जारी हो चुके हैं, जिससे निर्माण में रफ्तार आई है। करीब एक एकड़ जमीन पर बन रहा यह स्कूल सिर्फ इमारत नहीं, बल्कि ग्रामीण शिक्षा की नई तस्वीर बनने जा रहा है। यहां आधुनिक कक्षाएं, साफ पेयजल व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय और खेल मैदान जैसी सुविधाएं होंगी। आसपास के गांवों के बच्चों को अब दूर-दराज भटकना नहीं पड़ेगा।

गांव के बच्चों को मिलेगा शहर जैसा माहौल

स्कूल तैयार होते ही क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिलेगा। इससे न सिर्फ नामांकन बढ़ेगा, बल्कि पढ़ाई का स्तर भी सुधरेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी स्तर की सुविधाएं देना ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य बताया जा रहा है। अब नजर इस बात पर है कि निर्माण तय समय सीमा में पूरा होता है या नहीं। अगर डेडलाइन पर काम पूरा हुआ तो यह विद्यालय क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। ग्रामीण बरेली में शिक्षा की नई लकीर खींचने की तैयारी जोरों पर है।