2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली शहर में इस सड़क का निर्माण शुरू, तीन फरवरी से होगा ट्रैफिक डायवर्ट, सिटी स्टेशन की ओर भूल कर भी ना जाएं

सिटी स्टेशन से दुल्हे मियाँ की मजार तक रामपुर रोड पर जल्द ही सड़क निर्माण का काम शुरू होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से यह कार्य 3 फरवरी की सुबह 8 बजे से शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य के कारण शहर की इस व्यस्त सड़क पर अगले तीन महीने तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

2 min read
Google source verification

बरेली। सिटी स्टेशन से दुल्हे मियाँ की मजार तक रामपुर रोड पर जल्द ही सड़क निर्माण का काम शुरू होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से यह कार्य 3 फरवरी की सुबह 8 बजे से शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य के कारण शहर की इस व्यस्त सड़क पर अगले तीन महीने तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

एसपी ट्रैफिक मो अकमल खान ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों और रोडवेज बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय कर दिए हैं। इन रास्तों से होकर ही अब बड़े वाहन शहर में प्रवेश कर सकेंगे या शहर से बाहर जाएंगे।

दिल्ली-रामपुर से आने वाले वाहन बड़े बाईपास से चलेंगे

दिल्ली और रामपुर की ओर से बरेली आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से बड़े बाईपास होते हुए विलवा, विलयधाम और इन्वर्टिस तिराहे के रास्ते ट्रांसपोर्ट नगर तक पहुंचेंगे। लखनऊ जाने वाले वाहन भी बड़े बाईपास का ही इस्तेमाल करेंगे, जबकि बदायूं जाने वाले वाहन फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज और देवचरा मार्ग से जाएंगे।

बदायूं से बरेली आने वालों को भी बदला रूट

बदायूं की ओर से बरेली आने वाले भारी वाहन देवचरा, दातागंज और फतेहगंज पूर्वी होते हुए बड़े बाईपास से शहर में प्रवेश करेंगे। दिल्ली और लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन भी इसी मार्ग से गुजरेंगे।

नैनीताल-पीलीभीत से आने वाले वाहन भी बाईपास से

नैनीताल और पीलीभीत की ओर से बरेली आने वाले भारी वाहन बड़े बाईपास से विलवा, विलयधाम और इन्वर्टिस तिराहे के रास्ते ट्रांसपोर्ट नगर तक पहुंचेंगे। बदायूं जाने वाले वाहन भी इसी बाईपास मार्ग से फतेहगंज पूर्वी, दातागंज और देवचरा होते हुए जाएंगे।

रोडवेज बसों के लिए अलग रास्ता तय

दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर से बरेली आने वाली रोडवेज बसें अब झुमका तिराहा, मिनी बाईपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर तिराहा, 100 फुटा पूर्वी पीलीभीत रोड और सुरेश शर्मा नगर होते हुए सैटेलाइट बस स्टैंड पहुंचेंगी। वहीं बदायूं जाने वाली बसें सैटेलाइट, वियावान कोठी, बुखारा मोड़ और रामगंगा तिराहे के रास्ते चलेंगी।

चौपला से सिटी स्टेशन की ओर भारी वाहन पूरी तरह बंद

चौपला चौराहा और चौपला पुल से सिटी स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते पर सभी तरह के भारी वाहन, रोडवेज बसें, सिटी बसें और ट्रैक्टर-ट्रॉली पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। इसी तरह मिनी बाईपास से दुल्हे मियाँ की मजार और चौपला की ओर भी भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्माण अवधि के दौरान तय किए गए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।