6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र का विमोचन

बाड़मेर। श्री सीताराम सेवा संस्थान द्वारा निर्मित बाड़मेर के प्रथम भव्य श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र का पुण्य विमोचन गुरुवार को अग्रवाल पंचायत भवन में गंगाविशन अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। समिति के सचिव आनंद पुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर श्री सीताराम आश्रम के महंत सियारामदास, भाजपा […]

2 min read
Google source verification
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र का विमोचन

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र का विमोचन

बाड़मेर। श्री सीताराम सेवा संस्थान द्वारा निर्मित बाड़मेर के प्रथम भव्य श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र का पुण्य विमोचन गुरुवार को अग्रवाल पंचायत भवन में गंगाविशन अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया।

समिति के सचिव आनंद पुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर श्री सीताराम आश्रम के महंत सियारामदास, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, भाजपा नेता स्वरूप सिंह खारा, वरिष्ठ समाजसेवी मिर्चुमल कृपलानी, भामाशाह लूणसिंह झाला, श्रवण महेश्वरी और नगाराम माली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समिति के अध्यक्ष गंगाविशन अग्रवाल ने बताया कि भगवान श्री राम मंदिर का निर्माण समस्त शहरवासियों के सहयोग से संभव हुआ है। भगवान श्री राम हमारे आदर्श आराध्य हैं। उनके मंदिर का निर्माण हमारे लिए गर्व का विषय है। दिलीप पालीवाल ने कहा कि मंदिर निर्माण में समिति के कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास सराहनीय रहे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आशीर्वाद से बाड़मेर में विकास, समृद्धि और संस्कार का संचार होगा। भाजपा नेता स्वरूप सिंह ने बताया कि बाड़मेर के सभी राम भक्तों को इस पुनीत कार्य में तन, मन और धन से सहयोग कर कार्यक्रम को भव्य बनाना चाहिए। समिति के नगाराम माली ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत 20 फरवरी को शुभ वेला में गणेश पूजन होगा। 21 फरवरी को सुबह अग्रवाल पंचायत भवन से शोभायात्रा निकलेगी तथा शाम को बजरंग सत्संग समिति द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। 22 फरवरी को संतों एवं भामाशाहों व सहयोगियों का सम्मान किया जाएगा। बाड़मेर के प्रतिष्ठित पंडितों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा, ध्वजा रोहण और आरती का कार्यक्रम संपन्न होगा। तत्पश्चात राम भक्तों के लिए महाप्रसाद का आयोजन होगा।

समिति के उपाध्यक्ष हंसराज सोनी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश त्रिवेदी, ताराचंद चोपड़ा, दिलीप तिवारी, बसंत खत्री, किशोर भार्गव, उगम सिंह, हरिसिंह राठौड़, नारायण जांगिड़, रणछोड़ सिंह, विमला खत्री, सुशीला खत्री, राजाराम सर्राफ, राकेश सिंहल, विष्णु मोदी, नंदू सर्राफ, चंद्रप्रकाश सिंहल, शंकर मोदी, चंद्र शेखर बंसल, गणपत सिंहल, पुनीत बंसल, मंजू सिंहल, मंजू मोदी, सुरेश मोदी, अरविंद सिंहल, कनिष्क सिंहल, अशोक सर्राफ, दिव्य दवे, भेराराम माली सहित अनेक राम भक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद पुरोहित ने किया।