11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कथा में दिया नशा मुक्ति का संदेश

बाड़मेर। शहर के जसदेर धाम स्थित शिव शक्तिधाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित शिवमहापुराण कथा में शुक्रवार को उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया। महंत जगराम पुरी महाराज पनोनियो का तला, कथावाचक साध्वी सत्यसिद्धा गिरी, वात्सल्य तारातरा मठ महंत प्रताप पुरी महाराज के शिष्य श्री रामपुरी महाराज, सांवलपुरी महाराज, ताजपुरी महाराज, कानपुरी महाराज […]

2 min read
Google source verification
कथा में दिया नशा मुक्ति का संदेश

कथा में दिया नशा मुक्ति का संदेश

बाड़मेर। शहर के जसदेर धाम स्थित शिव शक्तिधाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित शिवमहापुराण कथा में शुक्रवार को उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया। महंत जगराम पुरी महाराज पनोनियो का तला, कथावाचक साध्वी सत्यसिद्धा गिरी, वात्सल्य तारातरा मठ महंत प्रताप पुरी महाराज के शिष्य श्री रामपुरी महाराज, सांवलपुरी महाराज, ताजपुरी महाराज, कानपुरी महाराज तथा तारातरा हुकमपुरी महाराज के पावन सान्निध्य में कथा आरंभ हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत में ट्रस्ट अध्यक्ष भगाराम माली, कमेटी सदस्य रमेश मंगल, सवाई राम सुथार, भाखर सिंह महेचा, अशोक दवे, जेतमाल सिंह महेचा, उगम सिंह महेचा, सवाई सिंह भाटी, भभूत सिंह सोढा, किशोर भार्गव, केसर सिंह महेचा, चंदन सिंह राजपुरोहित सहित अन्य ट्रस्ट मंडल सदस्यों ने विधि विधान से महाशिवपुराण की आरती, पूजन अर्चना और मंत्रोच्चारण किया।

मीडिया प्रभारी हरिसिंह राठौड़ ने बताया कि साध्वी सत्यसिद्धा गिरी ने शिवमहापुराण की महिमा बताते हुए कहा कि इस कथा का श्रवण करने वाले हर मनुष्य का कल्याण होता है, जो धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष चारों पुरुषार्थ प्रदान करता है। कथा सुनते हुए श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे और भक्ति में डूब गए।

महंत जगराम पुरी महाराज ने सभी भक्तों से महाशिवपुराण कथा का श्रवण करने का आह्वान किया तथा युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश दिया। शिव शक्तिधाम के रामपुरी महाराज ने बताया कि बुधवार को महंत धर्मपुरी महाराज, महंत मोहन पुरी महाराज, शनिदेव महाराज, विश्वकर्मा महाराज और लिखमीदास महाराज की मूर्तियों की पंडितों द्वारा विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ स्थापना की गई।

15 फरवरी को शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक, मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा और भव्य रात्रि जागरण होगा। प्रसिद्ध भजन गायक कालु सिंह गंगासरा, कुंभाराम कुम्भवाणी, रणवीर सिंह राठौड़ सहित अन्य कलाकार प्रस्तुति देंगे।

सांवलपुरी महाराज ने बताया कि आयोजन समिति की ओर से बाड़मेर शहर से जसदेर धाम तक आने जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम का संचालन अशोक दवे और दिलीप तिवाड़ी ने किया।

कथा में अर्जुन सिंह महेचा, पृथ्वीसिंह महेचा, भूर सिंह दोहट, लूणा राम माली, दीपक माली, कालु माली, मोहनलाल माली, रमेश कुमार शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, धनश्याम जागिड, दुर्गाराम राव, चंद्रवीर सिंह गोगादेव, नग सिंह बांदरा, दीपा राम देवासी, गायड सिंह तेजमालता, स्वरूप सिंह राठौड़, देरावर सिंह महाबार, रावल सिंह कवास, भूरेलाल जागिड, जोगाराम राव, एडवोकेट राहुल शर्मा, दिलीप तिवाड़ी, सुखदेव बजरंगी, छगन सिंह, दुर्गेश गौड़, ओमनाथ स्वामी, देवराज सारण, महिपाल सिंह, रवि शर्मा, दिलीप सिंह राजपुरोहित, कानाराम चौधरी, गोकुल चौधरी, देवी सिंह देवड़ा, निंबाराम भीमडा, बाबूलाल तारातरा, गुलाब सिंह धांधू, अशोक सैन, भवानी सिंह महाबार, मांगीलाल, भोम सिंह राठौड़, मनोहर सिंह मेड़तिया, मोटाराम, हुकम सिंह, दुर्गाराम खोथ, सवाई सिंह धांधू, गौतम सिंह चौहान, प्रहलादराम, जीयाराम, उगम सिंह दोहट, किशनाराम विश्नोई, खरता राम चौधरी, अमरा राम डूडी, मगाराम चौधरी, किशनाराम विश्नोई सहित अनेक सनातनी हिन्दू उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग