
फोटो: सोशल मीडिया
Illegal Mining In Bharatpur: भरतपुर जिले में अवैध खनन को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जो अब चर्चा में है। उन्होंने दावा किया कि अवैध खनन से भरी ट्रॉलियां खुलेआम थाने के सामने से गुजर रही थीं लेकिन पुलिस ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की।
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'सुबह करीब 8 बजे जब वे सेवर थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे, तो उन्होंने अवैध खनन से भरी कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को देखा। उन्होंने तुरंत ट्रॉलियों को रुकवाया और अपने पीएसओ को सेवर थाने भेजा।'
पोस्ट के अनुसार, थाने से पहले एक पुलिसकर्मी बाहर आया और करीब 10 मिनट बाद थाना प्रभारी (एसएचओ) मौके पर पहुंचे। इसके बाद बिना राबन्ना (खनन अनुमति) के चल रही ट्रॉलियों को बंद करवाया गया। विश्वेंद्र सिंह ने इसे पुलिस प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताया।
पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण शहर में अवैध खनन के वाहनों का आवागमन खुलेआम हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर थाने के सामने से ही अवैध खनन के वाहन गुजर रहे हैं, तो बाकी क्षेत्रों में स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन लंबे समय से चल रहा है, लेकिन कार्रवाई केवल दिखावटी होती है।
Published on:
12 Feb 2026 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
