6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरसी व्यास में बहेगी भक्ति की बयार: 101 कलशों के साथ निकलेगी शोभायात्रा

पारीक भवन में गूंजेगा ‘श्रीमद्भागवत’ का जयघोष आरसी व्यास कॉलोनी स्थित पारीक भवन पर शनिवार से भक्ति और अध्यात्म के रंग में रंगा नजर आएगा। यहां आचार्य डॉ. विजय कृष्ण पारीक के सानिध्य में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। […]

less than 1 minute read
Google source verification
A wave of devotion will sweep through RC Vyas: A procession will be held with 101 urns.

A wave of devotion will sweep through RC Vyas: A procession will be held with 101 urns.

पारीक भवन में गूंजेगा 'श्रीमद्भागवत' का जयघोष

आरसी व्यास कॉलोनी स्थित पारीक भवन पर शनिवार से भक्ति और अध्यात्म के रंग में रंगा नजर आएगा। यहां आचार्य डॉ. विजय कृष्ण पारीक के सानिध्य में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कथा की मुख्य आयोजिका सुजान देवी पांडिया ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान पांडिया परिवार के पितरों की आत्मशांति एवं प्रसन्नता के लिए आयोजित किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी बाल गोविंद व्यास ने बताया कि कथा के शुभारंभ के अवसर पर शनिवार प्रातः 10.15 बजे पथिक नगर स्थित नांदेश्वर महादेव मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मंगल यात्रा में 101 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चलेंगी। गाजे-बाजे और हरिनाम संकीर्तन के साथ यह शोभायात्रा कथा स्थल पारीक भवन पहुंचेगी, जहां व्यास पीठ का पूजन किया जाएगा।