6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर माहेश्वरी महिला संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन

नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के तत्वावधान में बापूनगर माहेश्वरी महिला संगठन के नए सत्र के लिए चुनाव प्रक्रिया आई सेक्टर गार्डन बापूनगर में हुई। अध्यक्ष सुमन सोनी व सचिव सोनल माहेश्वरी के निर्देशन में आयोजित मनोनयन प्रक्रिया में सीमा मालीवाल अध्यक्ष, मीना जेथलिया सचिव, राजकुमारी पोरवाल कोषाध्यक्ष एवं पुष्पा काकाणी संगठन मंत्री पद पर निर्विरोध […]

less than 1 minute read
Google source verification
Formation of new executive committee of Nagar Maheshwari Mahila Sansthan

Formation of new executive committee of Nagar Maheshwari Mahila Sansthan

नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के तत्वावधान में बापूनगर माहेश्वरी महिला संगठन के नए सत्र के लिए चुनाव प्रक्रिया आई सेक्टर गार्डन बापूनगर में हुई। अध्यक्ष सुमन सोनी व सचिव सोनल माहेश्वरी के निर्देशन में आयोजित मनोनयन प्रक्रिया में सीमा मालीवाल अध्यक्ष, मीना जेथलिया सचिव, राजकुमारी पोरवाल कोषाध्यक्ष एवं पुष्पा काकाणी संगठन मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। निर्वाचन अधिकारी अनीता सोमानी व रेखा लढा की उपस्थिति में प्रक्रिया संपन्न हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीमा मालीवाल ने कहा कि निर्विरोध चुनाव संगठन में आपसी विश्वास, सहयोग और एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया तथा संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। नए सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।