
Modi government has changed the thinking and attitude towards women power.
भाजपा जिला संगठन के नेतृत्व एवं भाजपा महिला मोर्चा के सानिध्य में महिला लाभार्थी संवाद कार्यक्रम शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में हुआ। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू मिश्रा, पिंकी मांडावत, अजमेर संभाग प्रभारी महिला मोर्चा वनिता जेमन, जयपुर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुराधा कचोलिया का आतिथ्य मिला। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल, मंजू चेचाणी, आरती कोगटा, ललिता कंवर मंचासीन थी।
इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता राठौड ने कहा कि मोदी सरकार ने विभिन्न नीतियों को लागू कर महिलाओं के प्रति सोच एवं नजरिए में बदलाव किया है। उन्होंने बताया कि देश की अर्थव्यवस्था में गत बजट में 6 प्रतिशत महिला उत्थान के लिए आरक्षित था। यह पहले के बजट हिसाब से 37 प्रतिशत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति अधिनियम लाकर जो कार्य मोदी जी ने 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने की घोषणा की लेकिन हम 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग करते हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मेवाड़ा ने कहा की नारी को शक्ति का नाम दिया है एवं उनका मोदी जी ने वंदन करने का काम किया है।
इससे पूर्व महिलाओं के विभिन्न समूह ने तलवार, शील्ड, मोमेंटो राधा कृष्ण की तस्वीर, शॉल दुपट्टा से महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राठौड का अभिनंदन किया। संचालन इंदु बंसल,सावित्री शर्मा ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी, नेहा नागर, ललिता कंवर, अभिश्रुता सोलंकी, रागिनी गुप्ता, मीनाक्षी नाथ, सुमित्रा पोरवाल, रेखा शर्मा, ज्योति आशीर्वाद आदि मौजूद रहे।
Published on:
31 Jan 2026 09:07 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
