
Rupaheli Textile Park gets the 'green signal': A world of industries will be set up across 1292 bighas.
वस्त्रनगरी भीलवाड़ा के औद्योगिक क्षितिज पर एक और सुनहरा अध्याय जुड़ने जा रहा है। जिले की हुरड़ा तहसील स्थित रूपाहेली में प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क को पर्यावरण विभाग ने पर्यावरण स्वीकृति (ईसी) जारी कर दी है। इस मंजूरी के साथ ही अब रीको ने पार्क में बुनियादी सुविधाओं के विकास की कवायद तेज कर दी है। जल्द ही यहां सड़कों के जाल और बिजली कनेक्शन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। रीको के अनुसार पर्यावरण स्वीकृति मिलना रूपाहेली टेक्सटाइल पार्क के लिए सबसे बड़ा पड़ाव था। अब सर्वे डिमार्केशन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएगी। यह पार्क जिले के रोजगार और राजस्व में मील का पत्थर साबित होगा।
पार्क की जल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नगर निगम और रीको के बीच समन्वय बैठ चुका है। कुवाड़ा स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से 3 एमएलडी ट्रीटेड पानी रूपाहेली को मिलेगा। वही 2 एमएलडी पानी सोनियाण को भी दिया जाएगा। इसके लिए निगम ने 14 अक्टूबर 2025 को ही हरी झंडी दे दी थी। पेयजल के लिए 300 केएलडी स्वच्छ पानी जलदाय विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। पार्क के लिए 100 मेगावाट का भारी-भरकम विद्युत कनेक्शन लिया जाएगा।
यह केवल औद्योगिक क्षेत्र नहीं, बल्कि एक ग्रीन पार्क होगा। ईसी की शर्तों के अनुसार 20.86 हेक्टेयर क्षेत्र में 52,150 पौधे लगाकर हरियाली विकसित की जाएगी। बरसात के पानी को सहेजने के लिए 18 रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाए जाएंगे। पर्यावरण सुधार पर 2 करोड़ और सीएसआर गतिविधियों पर 2.84 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
Published on:
07 Feb 2026 09:25 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
