
फाइल फोटो- पत्रिका
भीलवाड़ा। केंद्रीय बजट पेश होने के दिन रविवार को कमोडिटी बाजार (एमसीएक्स) में भूचाल आ गया। बजट के चलते एमसीएक्स खुला रहा, जहां सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। चांदी 9 प्रतिशत और सोना 4.45 प्रतिशत तक टूट गया।
हालांकि हैरानी की बात यह है कि लगातार दूसरे दिन कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद भीलवाड़ा के निवेशकों और खरीदारों के हौसले बुलंद हैं। खरीदारी में कोई कमी नहीं आई है, बल्कि इसे निवेश के सुनहरे मौके के रूप में देखा जा रहा है।
रविवार को एमसीएक्स पर चांदी 26,273 रुपए प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट के साथ 2 लाख 65 हजार 652 रुपए के स्तर पर आ गई। वहीं सोना 6,653 रुपए प्रति 10 ग्राम टूटकर 1 लाख 43 हजार रुपए पर पहुंच गया।
दूसरी ओर भीलवाड़ा का स्थानीय सर्राफा बाजार रविवार को बंद रहा, लेकिन ऑफ-मार्केट (बोली) में सोने का भाव 1 लाख 58 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.73 लाख रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। व्यापारियों के अनुसार, वास्तविक भावों की स्थिति सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
स्थानीय सर्राफा बाजार बंद होने के कारण रविवार को केवल कयासों और एमसीएक्स के आधार पर भावों का आकलन किया गया। सोमवार सुबह जब भीलवाड़ा का सर्राफा बाजार खुलेगा, तब एमसीएक्स में आई इस भारी गिरावट का वास्तविक असर खुदरा भावों पर दिखाई देगा।
Updated on:
01 Feb 2026 09:35 pm
Published on:
01 Feb 2026 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
