
Tributes paid to Param Vir Chakra hero Yadu Nath Singh on his martyrdom day
सतत सेवा संस्थान के तत्वावधान में परमवीर चक्र विजेता नायक यदुनाथ सिंह के बलिदान दिवस पर एमएलवी टेक्सटाइल कॉलेज मेंभावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। शुरूआत नायक यदुनाथ सिंह के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व राष्ट्रगान से हुई। इसके पश्चात अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य अरविंद वशिष्ठ ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में नायक यदुनाथ सिंह के बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. केजी भदादा ने किया। सतत सेवा संस्थान के संस्थापक चंद्रशेखर शर्मा, अध्यक्ष कवि योगेंद्र शर्मा, संगठन मंत्री रजनीकांत आचार्य, महामंत्री पंकज अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी गजानंद बोहरा उपस्थित रहे। चंद्रशेखर शर्मा ने संस्थान की गतिविधियों व सेना मित्र प्रकल्प की जानकारी दी। कवि योगेंद्र शर्मा ने कविता पाठ के माध्यम से शौर्य व राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत किया।
Published on:
06 Feb 2026 09:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
