7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोर्ड परीक्षाओं का महाकुंभ 10 फरवरी से, परीक्षा सामग्री थानों में जमा

थानों में लॉक हुई परीक्षा सामग्री प्राप्त करने के लिए परीक्षा वाले दिन ही केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष एवं कलेक्टर प्रतिनिधि सुबह छह से सात बजे के बीच केंद्र पर उपस्थित होंगे। सात बजे प्रश्न पत्र का बॉक्स बाहर निकाला जाएगा और 8.30 बजे से पूर्व यह सामग्री परीक्षा केंद्र तक पहुंचाई जाएगी।

2 min read
Google source verification

भिंड

image

Vikash Tripathi

Feb 08, 2026

bhind news

भिण्ड. बोर्ड परीक्षाओं के सभी परीक्षा केंद्रों की सामग्री वितरण का कार्य शनिवार की शाम पूरा हो गया। परीक्षा सामग्री को केंद्र के नजदीकी थानों के स्ट्रांग रूम में जमा करवा दिया गया है। अब कलेक्टर प्रतिनिधि की उपस्थिति में परीक्षा शुरू होने वाले दिन ही तय विषय के प्रश्न पत्र व अन्य सामग्री खोली जाएगी और निगरानी व्यवस्था में परीक्षा केंद्र तक लाई जाएगी।

थानों में लॉक हुई परीक्षा सामग्री प्राप्त करने के लिए परीक्षा वाले दिन ही केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष एवं कलेक्टर प्रतिनिधि सुबह छह से सात बजे के बीच केंद्र पर उपस्थित होंगे। सात बजे प्रश्न पत्र का बॉक्स बाहर निकाला जाएगा और 8.30 बजे से पूर्व यह सामग्री परीक्षा केंद्र तक पहुंचाई जाएगी। परीक्षार्थियों को सुबह आठ बजे तक परीक्षार्थियों को केंद्र पर उपस्थित रहने के लिए बुलाया गया है। परीक्षा केंद्र अध्यक्ष द्वारा पर्यवेक्षकों को प्रश्न पत्र के पैकेट 8.45 बजे तक वितरित किए जाएंगे और 8.50 बजे उत्तरपुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी। परीक्षा शुरू होने से पांच मिनट पहले पर्यवेक्षकों द्वारा परीक्षा कक्ष में प्रश्न पत्र खोलकर परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्रों का वितरण 8.55 बजे किया जाएगा।

ऐप से होगी परीक्षा सामग्री की मॉनिटरिंग

कलेक्टर प्रतिनिधि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर केंद्र अध्यक्ष से संपर्क करेगा ओर निर्धारित ऐप के माध्यम से संबंधित थाना केंद्र पर उपस्थित होकर मंडल के निर्देशानुसार थाने से प्रश्न पत्र निकलवाने, परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाने एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों का पर्यवेक्षण करेंगे।

यह गतिविधियां परीक्षा के पूर्व करनी होंगी

प्रश्नपत्र बॉक्स का छह तरफ से वीडियो बनाकर बोर्ड के निर्धारित व्हाट््स एप पर 8.30 बजे के पूर्व भेजना सुनिश्चित करना पड़ेगा।
परीक्षा केंद्र पर उपस्थित केंद्र अध्यक्ष एवं समस्त व्यक्तियों के मोबाइल पुोन सील्ड कर रखवाने का घोषणा पत्र प्रारूप-6 को ऐप पर 8.30 बजे तक अपलोड करना होगा।
यह भी सुनिश्चित करना होगा कि परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्रों के बॉक्स खुलने के उपरांत सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा केंद्र के कंट्रोल रूम/केंद्र अध्यक्ष के कक्ष में प्रश्न पत्रों के कोई भी पैकेट खोले नहीं जाएं।
यह भी सुनिश्चित करेंगे कि केंद्र अध्यक्ष ने पर्यवेक्षकों को प्रदत्त प्रश्न-पत्रों के पैकेट सील्ड हैं एवं उन्हें आवंटित कर पंजी प्रविष्टि कर हस्ताक्षर कराए गए हैं।
यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्रों को सील्ड बॉक्स केंद्र अध्यक्ष द्वारा सुबह 8.30 के पूर्व नहीं खोला गया है एवं 8.45 बजे के पूर्व पर्यवेक्षकों को उपलब्ध नहीं कराया गया है।