10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के 5 लाख बिजली उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत, कंपनी ने बिल में दी भारी छूट

Bijli Bill- मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं को सोलर ऑवर में छूट दी

2 min read
Google source verification
5 lakh electricity consumers in MP get huge bill discounts

5 lakh electricity consumers in MP get huge bill discounts(फोटो- Patrika.com)

Bijli Bill- मध्यप्रदेश में बिजली उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत मिली है। मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिल में भारी छूट दी है। कंपनी के 5 लाख उपभोक्‍ताओं को जनवरी में यह छूट दी गई है। इनमें भोपाल वृत्‍त के ही करीब 3 लाख उपभोक्ता शामिल हैं। मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने स्‍मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ दिया है। कंपनी द्वारा स्‍मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को उनकी खपत के आधार पर टाइम ऑफ डे छूट के तहत यह रियायत प्रदान की गई है।

कंपनी अधिकारियों का उपभोक्ताओं से कहना है कि स्‍मार्ट मीटर उनके लिए हर तरह से फायदेमंद है। स्‍मार्ट मीटर की सटीक रीडिंग और बिलिंग के साथ ही कार्यप्रणाली में भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है। अधिकारियों ने उपभोक्‍ताओं से अपील की है कि वे स्‍मार्ट मीटर लगवाने से न घबराएं और अपने घर, परिसर में स्‍मार्ट मीटर लगाने में सहयोग करें।

मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार स्मार्ट मीटर से बिजली उपभोक्‍ताओं को ऊर्जा की खपत को ट्रैक करने और ऊर्जा की बचत करने में मदद मिलती है। स्‍मार्ट मीटर बिजली की खपत को सटीक रूप से मापता है, जिससे बिल में कोई गलती नहीं होती। ऐप से मोबाइल पर रियल-टाइम डेटा देखकर ऊर्जा की खपत को नियंत्रित किया जा सकता है। उपभोक्‍ताओं को ऊर्जा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी मिलती है, जिससे ऊर्जा की खपत को बेहतर बनाया जा सकता है। उपभोक्‍ता ऊर्जा की खपत को ऑनलाइन मोबाइल एप के द्वारा किसी भी समय कहीं से भी देख सकते हैं। स्‍मार्ट मीटर ऊर्जा की खपत को कम करने में सहायक होकर पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को भी कम करता है।

5 लाख 20 हजार 457 स्‍मार्ट मीटर उपभोक्‍ताओं को छूट दी

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिल में खासी छूट दी जा रही है। कंपनी ने अपने कार्य क्षेत्र में 5 लाख 20 हजार 457 स्‍मार्ट मीटर उपभोक्‍ताओं को यह छूट दी है। उनके मासिक बिजली बिल में टाइम ऑफ डे छूट का लाभ देते हुए जनवरी 2026 में कुल 3 करोड़ 61 लाख 26 हजार की रियायत प्रदान की है। मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल शहरी एवं ग्रामीण वृत्‍त के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिला है। वृत्‍त के 2 लाख 97 हजार 813 उपभोक्‍ताओं को 2 करोड़ 10 लाख 66 हजार रुपए की दिन के टैरिफ में छूट मिली है।

मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटरिंग पहल के अंतर्गत माह जनवरी 2026 के दौरान यह छूट प्रदान की गई है। दिन के टैरिफ में स्‍मार्ट मीटर उपभोक्‍ताओं के लिए यह सभी छूट अथवा प्रोत्साहन की गणना सरकारी सब्सिडी को छोड़कर की जा रही है।