10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में किन्नरों का धर्म परिवर्तन कर बना रहे मुस्लिम, मच गया बवाल

Kinner- किन्नरों ने धर्म परिवर्तन के मामले पर कलेक्टोरेट के सामने जमकर मचाया हंगामा

less than 1 minute read
Google source verification
Allegations of transgender people converting to Islam in MP

Allegations of transgender people converting to Islam in MP

मध्यप्रदेश में किन्नरों को धर्म परिवर्तित कर मुस्लिम बनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल में किन्नरों ने यह आरोप लगाया तो बवाल मच गया। किन्नरों ने कलेक्टर ऑफिस के सामने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सुरैया गुरु पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। किन्नरों ने कहा कि पूरे देश में 'किन्नर जिहाद' चलाया जा रहा है। उनपर हिंदु किन्नरों के साथ मारपीट करने के साथ गोमांस खाने के लिए मजबूर करने का गंभीर आरोप लगाया। किन्नरों के साथ विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारी भी आगे आ गए। हिंदू संगठनों ने मामले की जांच की मांग की। इधर किन्नर गुरु सुरैया ने धर्म परिवर्तन का आरोप सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि मेरी गद्दी छीनने के लिए यह आरोप लगाए जा रहे हैं।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी किन्नरों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। इसमें आरोप लगाया कि किन्नर गुरु सुरैया हाजी हिंदू किन्नरों मुस्लिम बना रही है। सुरैया गुरु पर हिंदुओं के साथ मारपीट करने के साथ गोमांस खाने के लिए मजबूर करने का गंभीर आरोप लगाया। उनपर पूरे देश में 'किन्नर जिहाद' चलाने का आरोप भी लगाया। किन्नरों ने कहा कि हिंदू किन्नरों को जान माल का खतरा है। सुरैया गुरु पर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर गलत काम करने पर मजबूर करने का भी आरोप लगाया गया है।

हिंदू किन्नरों ने कहा कि धर्म परिवर्तन का खेल कई सालों से चल रहा

मंगलवारा के हिंदू किन्नरों ने कहा कि धर्म परिवर्तन का खेल कई सालों से चल रहा है। मुस्लिम किन्नर जिहादी मानसिकता के हैं और हिंदू किन्नरों को धमकाकर, दहशत का वातावरण बना रहे है।