10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP से गुजरने वाले 4 एक्सप्रेस-वे भारत माला प्रोजेक्ट में शामिल, 70 हजार करोड़ होगी लागत

MP News: मध्यप्रदेश से गुजरने वाले चार एक्सप्रेस-वे को भारत माला प्रोजेक्ट में शामिल किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
greenfield expressway

एआई जनरेटेड

MP News: मध्यप्रदेश को केंद्र सरकार की ओर से बड़ा तोहफा दिया गया है। जिसमें चार एक्सप्रेस-वे को भारत माला प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। इसमें कोटा-इटावा एक्सप्रेस-वे समेत प्रदेश में 3 हजार किलोमीटर के चार ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को केंद्र सरकार ने अपनी भारत माला परियोजना में शामिल कर लिया है।

विभागीय जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने भारत माला परियोजना में शामिल इन चारों प्रोजेक्ट के लिए 70 हजार करोड़ रुपए की अधिक की राशि स्वीकृत कर दी है। इन एक्सप्रेस-वे के निर्माण का काम साल 2026 से शुरू हो जाएगा। जिससे मध्यप्रदेश के परिवहन व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।

राज्य सरकार को मिलेगा राजस्व

इन ग्रीनफील्ड परियोजनाओं के आने से स्थायीन लोगों को उचित रोजगार की व्यवस्था होगी। जिससे क्षेत्र के विकास में तेजी जाएगी। इससे राज्य सरकार को राजस्व जुटाने में मदद होगी। इसके साथ लॉजिस्टिक हब बनेगा। जिससे किसी भी राज्य में सामान की डिलीवरी करीब तीन घंटे में हो पाएगी।

इंदौर में बनेगा 11 सौ करोड़ लॉजिस्टिक पार्क

इंदौर में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए बजट में 11 करोड़ रूपये से अधिक की राशि आवंटित कर दी है। ये ऐसा पहला लॉजिस्टिक पार्क होगा। जो कि एक हजार हेक्टेयर से अधिक के क्षेत्रफल में बनेगा। इसमें बड़ी कंपनियों के गोदाम और अन्य यूनिट असेंबल होंगी।

94 करोड़ धार्मिक पर्यटन के लिए दिए जाएंगे

ओंकारेश्वर और अमरकंटक को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जाना है। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार समेत तमाम सुविधाएं मिलेंगी। योजना के अंतर्गत पर्यटक स्थलों को 94 करोड़ रूपये दिए जाएंगे। हालांकि, बीते आठ सालों में धार्मिक पर्यटक, इको पर्यटन समेत अन्य क्षेत्रों में 2 हजार करोड़ से अधिक की राशि आवंटित की जा चुकी है।