4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में 20 फरवरी से शुरु होनेवाली 5वीं, 8वीं की परीक्षाओं पर आया बड़ा अपडेट

MP Exam News- दोनों अहम परीक्षाओं इस बार भी बोर्ड पैटर्न पर, राज्‍य शिक्षा केंद्र ने दिशा निर्देश जारी किए

2 min read
Google source verification
exam

MP 5th -8th exams- Demo pic

MP Exam News- मध्यप्रदेश में शिक्षण सत्र 2025-26 की परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार प्रदेश में 5वीं, 8वीं की परीक्षा की शुरुआत 20 फरवरी से होगी जिनमें सरकारी, प्राइवेट स्कूलों के साथ ही मदरसों के विद्यार्थी भी शामि‍ल होंगे। खास बात यह है कि ये दोनों अहम परीक्षाओं इस बार भी बोर्ड पैटर्न पर होंगी। राज्‍य शिक्षा केंद्र ने मंगलवार को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। 5वीं, 8वीं की परीक्षाओं में प्रदेश के कुल 25 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।

प्रदेश में शिक्षण सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर होगी। परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी और 28 फरवरी तक चलेगी। परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 12 हजार 920 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

5वीं एवं 8वीं की बोर्ड पैटर्न की परीक्षाओं के लिए तेजी से व्यवस्थाएं पूर्ण की जा रहीं हैं। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन परीक्षाओं में सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों एवं मदरसों के विद्यार्थी भी शामिल होंगे।

राज्य शिक्षा केंद्र के अनुसार इस वर्ष 1 लाख 10 हजार 615 सरकारी, निजी स्कूलों एवं मदरसों के 24 लाख 90 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में 86 हजार 109 शासकीय शालाओं, 23 हजार 980 अशासकीय शालाओं एवं 525 मदरसों के विद्यार्थी भाग लेंगे। इ‍समें से 522 निजी विद्यालयों के 20 हजार 736 विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार भाषा विषय के अलग प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं। अन्य विषयों के प्रश्न पत्र राज्य द्वारा निर्धारित पाठ्यपुस्तकों के आधार पर बनाए गए हैं।

पोर्टल से परीक्षार्थियों का होगा सत्यापन

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक विशेष पहल की गई है। विशेष आईटी पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल से विद्यार्थियों का सत्यापन, परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण, केन्द्राध्यक्षों की मैपिंग, सामग्री वितरण, रोल नंबर एवं प्रवेश पत्र जारी करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही उपस्थिति दर्ज करने, मूल्यांकन कार्य एवं अंकसूची जारी करने की व्यवस्था भी इसी पोर्टल से की जाएगी।

पंजीकृत नहीं होने पर भी दे सकेंगे परीक्षा

राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने बताया कि प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया जाएगा। कोई विद्यार्थी यदि किसी कारणवश परीक्षा तिथि तक पंजीकृत नहीं हो पाया है, तो उसे भी परीक्षा में शामिल करने के निर्देश केन्द्राध्यक्षों को दिए गए हैं। ऐसे विद्यार्थियों की तकनीकी जानकारी परीक्षा के बाद दर्ज की जाएगी।