4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में बारिश के साथ लौटी ठंड! कोहरे के कारण 12 से अधिक ट्रेनें लेट; IMD की चेतावनी

MP Weather: मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification
mp weather

फोटो सोर्स- पत्रिका

MP Weather: मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि और बारिश का दौर थमने के बाद अब घने कोहरे का असर देखने को मिला। जिसके कारण 12 से अधिक ट्रेनें करीब 8 घंटे लेट रहीं। सुबह से ही ग्वालियर कोहरे की चपेट में रहा। इधर, मौसम विभाग ने 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, शहडोल, कटनी, दमोह, सागर, मैहर जिलों में मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

कहीं बारिश तो कहीं हादसे

विदिशा में बुधवार की सुबह हल्की बारिश हुई। जिससे सड़कों में पानी भर गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अचानक बारिश के कारण ठंड बढ़ गई। इधर, शाजापुर जिले के अकोदिया-शुजालपुर स्टेट हाईवे पर घने कोहरे के कारण कार और बाइक में भिंडत हो गई। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार सवार घायल हैं।

ये ट्रेनें लेट हुईं

कोहरे के कारण दिल्ली-ग्वालियर की ओर से आने वाली पंजाब मेल, मालवा एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस और डॉ अंबेडकर नगर एसएफ एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनें लेट रहीं।

कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर हरियाणा एवं निकटवर्ती क्षेत्रों पर समुद्र तल की ऊंचाई से 3.1 किमी अवस्थित है। इसके साथ नया पश्चिमी विक्षोभ मध्य स्तर के क्षोभमंडलीय पछुआ पवनों में एक ट्रफ के रूप में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। नया पश्चिमी विक्षोभ 08 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।