4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली पहुंचे सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश में बढ़ी हलचल

CM Mohan Yadav - मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अन्य मंत्रियों-नेताओं से भेंट की

2 min read
Google source verification
CM Mohan Yadav and BJP State President Hemant Khandelwal reached Delhi

CM Mohan Yadav and BJP State President Hemant Khandelwal reached Delhi

CM Mohan Yadav- मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दिल्ली के दौरे पर हैं। बुधवार को प्रदेश के दोनों नेताओं ने केंद्रीय मंत्रियों पर वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की दिल्ली यात्रा से प्रदेश में राजनैतिक हलचल बढ़ गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अन्य मंत्रियों-नेताओं से भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असम से जंगली भैंसा मध्यप्रदेश लाने की सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट की। उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि 28 फरवरी को बोत्सवाना से 8 चीते मध्यप्रदेश लाए जाएंगे। चीतों के पुनर्स्थापन के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से आवश्यक सहयोग और व्यवस्थाओं पर विस्तृत रूप से बात की है। उन्होंने वन्य जीव संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन के लिए केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार माना।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से भी मुलाकात की। उन्हें प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष मनाने और गेहूं उपार्जन संबंधी जानकारी दी।
केंद्रीय मंत्री जोशी ने मध्यप्रदेश को गेहूं उपार्जन में हरसंभव आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया।

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से उद्योग भवन में मुलाकात की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से उद्योग भवन में मुलाकात की। भेंट में विभाग से जुड़े केंद्र में लंबित मुद्दों पर चर्चा की और शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर सचिव केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय नीलम शमी राव सहित मंत्रालय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व संसदीय कार्य राज्यमंत्री एल मुरुगन से भी मुलाकात की।