7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फाल्गुन चतुर्थी पर ‘गजानन’ की भक्ति में डूबी राजधानी

bhopal news: मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब, लड्डुओं के भोग के साथ हुई सुख-समृद्धि की कामना।

less than 1 minute read
Google source verification
bhopal

falgun chaturthi lord ganesha worship temples crowd

bhopal news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर गजानन की भक्ति में डूबी नजर आई। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के अवसर पर गत दिवस शहर के गणेश मंदिरों में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण रहा। सुबह से ही मंदिरों में 'गणपति बप्पा मोरया' के जयघोष गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान गणेश से देश और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
प्रमुख मंदिरों में विशेष अनुष्ठान:

रानी कमलापति स्टेशन (महागणेश मंदिर)

भगवान का अभिषेक और विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर समिति के करतार सिंह तोमर ने बताया कि दिनभर चले हवन-अनुष्ठान में सैकड़ों भक्तों ने आहुतियां दीं।

लालघाटी गुफा मंदिर

पंडित लेखराज शर्मा के सानिध्य में वैदिक पंडितों द्वारा 'अथर्वशीर्ष' और 'गणेश स्त्रोत' का पाठ किया गया। भगवान को दूर्वा अर्पित कर विशेष श्रृंगार किया गया।

पिपलानी गणेश मंदिर

यहां सुबह और शाम की आरती में भारी भीड़ रही। भगवान को उनके प्रिय लड्डुओं और मोदक का भोग लगाया गया। इसी तरह शहर के अन्य गणेश मंदिरों में भी आकर्षक विद्युत सज्जा की गई थी। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर दर्शन किए और देर रात तक भक्ति कार्यक्रमों का दौर चलता रहा।