7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में बनेगा नया हाईलेवल ब्रिज, लाखों लोगों को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत

High Level Bridge : शहर के कोलार से बावड़िया क्षेत्र के बीच आए दिन लगने वाले जाम का झंझट जल्द ही खत्म हो जाएगा। 5 करोड़ की लागत से कलियासोत पर नया हाईलेवल ब्रिज बनेगा।

2 min read
Google source verification
High Level Bridge

भोपाल में बनेगा नया हाईलेवल ब्रिज (Photo Source- Patrika)

High Level Bridge :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के व्यस्ततम इलाकों में से एक कोलार और बावड़िया कलां के बीच मौजूदा समय की दूभर यात्रा जल्द ही सुलभ हो जाएगी। रिंग रोड की तर्ज पर विकसित फोरलेन अवध मार्ग के संकरे दानिशकुंज ब्रिज पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से जल्द ही शहरवासियों को राहत मिलने वाली है। मौजूदा समय में बने टू-लेन ब्रिज के साथ एक और नया टू-लेन हाईलेवल ब्रिज बनाने की तैयारी है, जिससे ये मार्ग फोरलेन हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस ब्रिज का निर्माण करीब 5 करोड़ की लागत से करने का बजट तैयार किया है।

इस निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का टास्क तय किया गया है। इसके निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली मशीनें भी मौके पर पहुंचाई जा चुकी हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इस ब्रिज के निर्माण को 8 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

5 लाख आबादी को हो फायदा

ब्रिज निर्माण से कोलार के साथ-साथ बावड़िया कलां, रोहित नगर, सलैया, गुलमोहर और नर्मदापुरम रोड की कनेक्टिविटी बेहद मजबूत हो जाएगी। मौजूदा समय में पीक आवर्स के दौरान यहां भीषण जाम की स्थिति बनती है और संकरा ब्रिज होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। नया पुल इन सभी समस्याओं का स्थाई समाधान करेगा।

तकनीकी रूप से आधुनिक और मजबूत संरचना

-कलियासोत नदी पर बनने वाला यह पुल 75 मीटर लंबा और 9.90 मीटर चौड़ा होगा।
-ये 25-25 मीटर के तीन स्पैन वाला हाईलेवल ब्रिज होगा, जिससे भारी बारिश में भी यातायात बाधित नहीं होगा।
-इसमें 7.50 मीटर का कैरिज-वे, दोनों ओर फुटपाथ और आरसीसी क्रैश बैरियर दिए जाएंगे।
-इसे भारी वाहनों की आवाजाही के लिए क्लास एए मानकों पर डिजाइन किया गया है और यह भूकंपरोधी (जोन-2) संरचना पर आधारित होगा।

विधायक रामेश्वर शर्मा करेंगे भूमिपूजन

विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा आज यानी शनिवार सुबह 10 बजे कालीबाड़ी के पास इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। इस पुल के निर्माण के साथ ही पूरे मार्ग पर आधुनिक स्ट्रीट लाइट्स भी लगाई जाएंगी, जिससे रात के समय वाहन चालकों को बेहतर विजिबिलिटी और सुरक्षा मिल सकेगी।

जून तक तैयार करने की कोशिश

पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर कैलाश वर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि, आज भूमिपूजन होने के साथ ही काम शुरू हो जाएगा। वैसे इस ब्रिज को बनाने की समय सीमा आठ महीने की है, लेकिन हम कोशिश करेंगे कि इसको 15 जून तक ही तैयार कर दिया जाए।