7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमिका के बुलाने पर राजस्थान गया युवक, 3 दिन बाद परिवार को मिला होश उड़ाने वाला वीडियो

mp news: प्रेमिका ने कॉल कर राजस्थान के एक गांव में बुलाया, युवक के पहुंचते ही उसे बंधक बनाया गया, परिजन को वीडियो बनाकर भेजा।

2 min read
Google source verification
bhopal

bhopal youth kidnapped in rajasthan after girlfriend call (demo pic)

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक युवक को राजस्थान के एक गांव में बंधक बनाए जाने और उसके साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि युवक अपनी प्रेमिका के बुलाने पर उससे मिलने के लिए उसके गांव गया था। अब युवक के परिजन को एक वीडियो भेजा गया है जिसमें युवक को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की जा रही है। युवक को एक बीयर की बोतल से कुछ पिलाया भी जा रहा है। परिजन का आरोप है कि बेटे को जबरदस्ती शराब पिलाई गई है। परिजन ने पुलिस से बेटे को बचाने की गुहार लगाई है।

गर्लफ्रेंड के बुलाने पर पहुंचा राजस्थान

भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाला 18 साल के सोनू का राजस्थान के झालावाड़ जिले के दांगीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती से प्रेस प्रसंग चल रहा था। युवती करीब 15 दिन पहले भोपाल आई थी और सोनू के साथ ही रहने लगी थी। करीब 10 दिन पहले युवती के परिजन भोपाल आए थे और किसी तरह समझाइश देकर अपने साथ वापस ले गए थे। तीन-चार दिन पहले युवती का फोन आया था और उसने सोनू को मिलने के लिए अपने गांव बुलाया था।

पेशाब पिलाने का आरोप

प्रेमिका के बुलाने पर जब सोनू राजस्थान में उसके गांव पहुंचा तो युवती के परिजन ने गांववालों के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया है। परिजन को एक वीडियो बनाकर भेजा गया है जिसमें बांधकर सोनू को बीयर की बोतल से कुछ पिलाया जा रहा है। परिजन का आरोप है कि सोनू के साथ बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है और उसे पेशाब पिलाई गई है। परिजन ने कोलार पुलिस थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी है और सोनू को छुड़ाने की मांग की है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम को राजस्थान भेजा है और राजस्थान पुलिस के संपर्क में भी बनी हुई है।